fbpx
wordpad kya hai

Wordpad Kya Hai?

Table of Contents

Wordpad Kya Hai? | What is wordpad in hindi?

Wordpad Kya Hai – Wordpad Microsoft के द्वारा बनाया गया एक बेसिक वर्ड प्रोसेसर Program है। जो Microsoft विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ ही इनबिल्ट आते है।
यह एक साधारण वर्ड प्रोसेसर है जिसका Use साधारण नोट लिखने के लिए या डॉक्यूमेंट बनाने के लिए किया जाता है। यह नोटपैड से कुछ ज्यादा Advance तो जरूर होता है पर माइक्रोसॉफ्ट वर्ड से बहुत ही कम इसकी खासियत होती है। क्योंकि इसमें माइक्रोसॉफ्ट वर्ड की तरह बहुत सारे Formatting टूल तथा फंक्शन उपलब्ध नहीं होते है।

इसमें कुछ ही बेसिक Formatting टूल रहता है जिसकी Help से किसी Document या Notes में Formatting किया जा सकता है।
हालाँकि इसमें नोटपैड से ज्यादा फंक्शन तथा Formatting टूल रहते है। वर्डपैड में बनाये जा रहे Document में हम बुलेट मार्क लगा सकते है, कोई ऑब्जेक्ट या पिक्चर इन्सर्ट कर सकते है, फॉण्ट कलर तथा बैकग्राउंड का कलर Change कर सकते है, एलाइनमेंट एडजस्ट कर सकते है, डेट टाइम इन्सर्ट कर सकते है, इसके अलावा और भी थोड़ी बहुत Formatting ऑप्शन मौजूद होते है।

यह माइक्रोसॉफ्ट विंडोज 95 के बाद सभी Version में इनबिल्ट आते है इसको हमें अलग से Install करने की जरुरत नहीं पड़ती है।

वर्डपैड के उपयोग? Uses of Wordpad in Hindi?

Wordpad के Use की बात करें तो इसका Use मुख्य रूप से कोई नोट्स बनाने के लिए या कोई साधारण डॉक्यूमेंट, लेटर इत्यादि बनाने में किया जाता है।

वर्डपैड विंडो के एलिमेंट? Element of Wordpad Window in Hindi?

Element of wordpad window in hindi

Title Bar

Title Bar पूरी Wordpad Window के सबसे ऊपर होता है, जिसमे ओपन की गयी फाइल का Name शो होता है। जब तक कोई File को किसी Name से सेव नहीं किया जाता है तब तक इसका Name डॉक्यूमेंट रहता है।

Quick Access Toolbar

इसमें सेव, Undo, Redo जैसी Command Button होता है जिसकी Help से कोई Command Quickly रन कराया जाता है।

Tab Bar

Tab Bar के प्रत्येक Tab अलग-अलग Tool Ribbon में उपलब्ध करता है। इसे रिबन टैब बार भी कहा जाता है।

Ribbon

इसमें अलग-अलग Tab के सभी Command Group Wise व्यवस्थित होते है।

Ruler

यह एक Scale होता है जिसका Use Document में Text Area को एक सही माप के साथ Adjust करने के लिए तथा टैब सेटिंग इत्यादि करने के लिए किया जाता है।

Program Window Control

इसमें मिनीमाइज, Maximize तथा क्लोज Button होता है जिसकी Help से वर्डपैड Window को छोटा, बड़ा या Close किया जाता है।

Scroll Bar

यह वर्डपैड विंडो की साइड में स्लाइडर की तरह रहता है जिसकी Help से किसी बड़े Documents को स्क्रॉल करके ऊपर-नीचे, Left-Right किया जाता है।

Insertion Point

यह Working Area पर Blink करता हुआ एक छोटी Line के समान दिखाई देता है जो यह बताता है कि अगली टेक्स्ट की छपाई कहाँ होगी। इसे कर्सर भी कहा जाता है।

Status Bar

यहाँ Document पर माउस पॉइंटर की स्थिति को दर्शाता है। इसी के राइट साइड में ज़ूम लेवल कण्ट्रोल होता है जिसकी Help से Document को ज़ूम इन – ज़ूम आउट किया जाता है।

Wordpad का Executable File Name क्या होता है?

वर्डपैड की Executable फाइल नाम “wordpad.exe” होता है।

Wordpad का Extension क्या होता है?

वर्डपैड में बनायी गई फाइल का Extension By Default “.rtf” होता है।

Wordpad की विशेषताएं? Advantage of Wordpad in Hindi?

  • यह एक लाइट वेट प्रोग्राम है।
  • यह ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ ही Install आता है।
  • इसको अलग से Computer पर Install नहीं करना पड़ता है।
  • इसमें भी कोई पिक्चर या ऑब्जेक्ट भी इन्सर्ट किया जा सकता है।
  • यह Low End Computer System पर भी आसानी से रन हो जाता है।
  • यह बिगिनर के लिए एक आसान Word Processor है जिसको सीखने के बाद Microsoft Word जैसे Word Processor पर भी काम करने में आसानी होती है।

Wordpad को Open कैसे करें? How to Open Wordpad in Hindi?

Computer में किसी भी Program को Open करने के कई तरीके है जिनमे से 3 Main तरीके को यहाँ बताया जा रहा है।
First Method:-

  • आल प्रोग्राम में जाएँ।
  • फिर Accessories में जाएँ।
  • यहाँ वर्डपैड पर Click करें। उसके बाद वर्डपैड Open हो जायेगा।

Second Method:-

  • Keyboard पर Window + R Button Press करके रन कमांड बॉक्स Open करें।
  • यहाँ Type करें वर्डपैड या Wordpad.exe फिर ओके पर Click करें। उसके बाद वर्डपैड Open हो जायेगा।

Third Method:-

  • विंडोज सर्च में जाएँ और Type करें वर्डपैड।
  • उसके बाद आपके Search List में सबसे ऊपर वर्डपैड दिखाई देगी, उसपर Click करें। उसके बाद वर्डपैड Open हो जायेगा।

निष्कर्ष

तो फ्रेंड्स आज की इस पोस्ट में हमने सीखा Wordpad Kya Hai के बारे में। मैं उम्मीद करती हूँ कि आपको Wordpad Kya Hai समझ आ गया होगा। अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेंट करे।

इसे भी पढ़े MS Paint क्या है? | What is Microsoft Paint?

1 thought on “Wordpad Kya Hai?”

  1. Pingback: Wordpad VIEW TAB | WordPad Keyboard Shortcuts - Last-Date

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: