fbpx
What is Neet

राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा : नीट | Neet क्या है.? | What is Neet

Table of Contents

NEET : दोस्तों मैं स्वागत करती हूँ अपनी website last-date.com पर।  तो दोस्तों आज मैं आप सभी को What is Neet , NEET Exams के बारे में जानकारी अपने आज के इस आर्टिकल में देने वाली हूँ। तो अगर आपको भी जानना हैं, कि NEET क्या है और NEET से जुडी कई महत्वपूर्ण बाते जो बदल सकती है आपके भविष्य का रुख तो बने रहिये हमारे इस आर्टिकल में शुरू से अंत तक हमारे साथ।

राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा : नीट

Neet क्या है? | What is Neet

NEET अर्थात्‌ National Eligibility Entrance Test (राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा), जो भी छात्र मेडिकल मे प्रवेश पाने के इच्छुक है उनके लिए अब यह NEET परीक्षा अनिवार्य हैं।
अन्य शब्दों मे, भारत में चिकित्सा-स्नातक के पाठ्यक्रमों (MBBS , BDS आदि) में प्रवेश पाने के लिये एक अर्हक परीक्षा (qualifying entrance examination) होती है जिसका नाम राष्ट्रीय योग्यता सह प्रवेश परीक्षा यानी नीट है।

NEET

 क्या योग्यता होनी चाहिएNEET परीक्षा देने के लिए..?

NEET exam देने के लिए कुछ अधिकारियों द्वारा कुछ मापदंड निर्धारित किये गए हैं | जो छात्र इन मापदंडो को पूरा करता है, वह नीट परीक्षा (Neet exam) दे सकता हैं! NEET पेपर के मापदंड निम्नलिखित है :-

➡️NEET परीक्षा देने के लिए इच्छुक छात्रों की, न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है! साथ ही 12वीं में विषय फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी होना आवश्यक हैं |

➡️यू तो यह परीक्षा किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल से 12 वीं पास करने के बाद ही दे सकते है, किंतु हम आपको बता दे कि अब यह परीक्षा वह उम्मीदवार भी दे सकते है जो वर्तमान में 12 वीं कि बोर्ड परीक्षा देने के लिये योग्य हैं किन्तु जैसा कि हम आपको उपरोक्त बिंदु मे स्पष्ट कर चुके है कि 12 वी मे विषय फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी होना आवश्यक हैं |

➡️उम्मीदवार की उम्र न्यूनतम 17 वर्ष एवं अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए!
नोटः आरक्षित उम्मीदवार को उम्र सीमा में नियमानुसार छुट का भी प्रावधान होता हैं!

➡️सभी उम्मीदवार को NEET देने के लिए अधिकतम तीन मौके दिए जाते है।

➡️उम्मीदवार का आधार कार्ड होना अनिवार्य हैं |

Note : भारतीय नागरिकों के अलावा इस परीक्षा को एनआरआई, ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया, पर्सन ऑफ इंडियन ओरिजिन और विदेशी नागरिक भी दे सकते हैं। ये सभी 15 फीसदी अखिल भारतीय कोटे के लिए योग्य होंगे। नीट के आधार पर ही राज्य के मेडिकल कॉलेजों में 15 फीसदी कोटे पर दाखिला होता है।

प्रश्नपत्र की भाषा :-

हिंदी और क्षेत्रीय भाषा वाले छात्रों को सीबीएसई दो भाषाओं में प्रश्न पत्र उपलब्ध कराएगा। केवल अंग्रेजी वाले छात्रों को एक ही भाषा में प्रश्न पत्र मिलेगा। बोर्ड पहले ही साफ कर चुका है कि सभी भाषाओं में छात्रों को एक समान प्रश्न दिए जाएंगे।

वर्ष 2018 के NEET आयोजन (बोर्ड द्वारा) के अनुसार :-
👉वर्ष 2018 के NEET आयोजन के अनुसार, NEET परीक्षा अब 11 भाषाओं (हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, असमी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मराठी, उड़िया, तमिल व तेलुगु) में होगी ।
👉आवेदन पत्र भरते हुए अगर कोई छात्र अंग्रेजी माध्यम चुनेगा तो उसे केवल अंग्रेजी में ही प्रश्न पत्र मिलेगा। किन्तु हिंदी या दूसरी क्षेत्रीय भाषाओं का माध्यम चुनने वाले छात्रों को उस भाषा के प्रश्नपत्र के साथ ही अंग्रेजी में भी पेपर उपलब्ध कराया जायगा ।
👉बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि अगर संबंधित भाषा में कोई गलत प्रिंटिंग होती है तो अंग्रेजी का सवाल ही सही माना जाएगा। उसके आधार पर ही मूल्यांकन किया जाएगा।

NEET परीक्षा पाठ्यक्रम :-

🔴NEET परीक्षा में, भारतीय स्कूल प्रणाली के 11 वीं तथा 12 वीं कक्षा में पढ़ाए गए विषयों पर आधारित प्रश्न आते हैं।
🔴Physics, Chemistry, Zoology और Botany प्रत्येक विषय में से 45 प्रश्न पूछे जाते हैं। यह 45 सवाल 180 अंक के होते है।
🔴इसका मतलब यह है कि, चार विषयों में से पूछे गए प्रत्येक विषय के 45 प्रश्नों का कुल यह पेपर 720 अंक का होता है।
🔴 NEET परीक्षा में माइनस मार्किंग भी होती है।

नीट में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए.. ?

➡️सामान्य वर्ग (General category) : सामान्य वर्ग की कटऑफ लिस्ट 2020 में 600 गया है। इसका अर्थ यह है कि जनरल कटेगरी के छात्रों को 600+ अंक प्राप्त करने पर सरकारी कॉलेज में प्रवेश मिल सकता है।
➡️ओबीसी वर्ग (OBC category) : ओबीसी वर्ग की कटऑफ लिस्ट 575 तक गयी है अगर उमीदवार ओबीसी वर्ग से आता है तो उसे सरकारी कॉलेज में प्रवेश पाने के लिए 575+ अंक प्राप्त करने होंगे।

NEET 2022 की परीक्षा की अंतिम तिथि :-

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा {NEET 2022 Exam -नीट 2022} के लिए परीक्षा की तारीख का एलान कर दिया गया है! NEET 2022 की परीक्षा May 2, 2022 (Tentative) को आयोजित होगी! इससे संबंधित नोटिस एनटीए की ऑफिशयल वेबसाइट nta.ac.in पर जारी की गई है!

महत्वपूर्ण बिंदु :-

🔴देश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस  पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए होने वाली NEET 2022 {नीट-2022} परीक्षा 11 भाषों में आयोजित की जायेगी, नीट 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी।

Note : NEET परीक्षा वर्ष में केवल एक बार ही आयोजित की जाती है!

Read Also  NDA Kya Hai? | एनडीए से जुड़ी जानकारी हिंदी में।

Read Also  Super Bino Go Kya Hai | Super Bino Go game कैसे खेले?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: