fbpx
What is Graphic File

What is Graphic File

Table of Contents

What is Graphic File – किसी भी Graphic Software में Computer पर ही तैयार की गई Image, Scanner द्वारा Scan की गई Image तथा Digital Camera द्वारा ली गई Image Graphic File कहलाती है Computer Graphic दो प्रकार के होते हैं – Vector Image और Raster Image

Raster Image

Raster Image वे Image होती हैं जो Pixel से मिलकर बनती हैं Image में Pixel का Use होने के कारण Image के आकार को बढ़ाने पर Image की गुणवत्ता कम हो जाती हैं क्योकि Image के आकार को बड़ा करने पर Pixel दूर दूर होने लगते हैं Pixel दूर होने के कारण Image स्पष्ट दिखाई नहीं देती हैं।
Raster image के उदाहरण – JPG, GIF, PNG, Bitmap आदि।

Vector Image

Vector Image वे Image होती हैं जो Text, Line तथा आकृति से मिलकर बनती हैं यह Image Pixel से मिलकर नहीं बनती हैं इसलिए इनके आकार में कोई भी परिवर्तन करने पर इनकी गुणवत्ता पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता।
Vector image के Example EPS, EMF, PDF, Clipart आदि।

How to open image in Photoshop

Adobe Photoshop में किसी Image को Open करने के लिये Open option का use किया जाता हैं किसी भी File को Open करने के लिए निम्न तरीके हैं

  1. File Menu के Open Option का Use किया जा सकता हैं।
  2. File Menu के Browse Option का Use किया जा सकता हैं।
  3. File Menu के Open As Option का Use किया जा सकता हैं। यह आवश्‍यक नहीं हैं, कि यह Image File Photoshop में ही बनाई गई अनेक Image प्रकार की Image Files को Open किया जा सकता हैं।

Adobe Photoshop के File Menu के Open Option का Use करके या Ctrl ‘Key’ और O ‘Key’ को एक साथ Press करने पर प्रदर्शित होने वाले Open Dialog Box में Look in List Box के Down Arrow पर Click करने पर प्रदर्शित होने वाली List में से वांछित Folder को Select किया जा सकता हैं। अब इस Folder में स्थिर Files की प्रदर्शित होने वाली List में से वांछित Image File को Select करने पर उसका File name Text Box में प्रदर्शित होता हैं और इस File का आकार एवं Image का Preview इस Dialog Box में नीचे की ओर Show होता हैं।

इस Dialog Box में files of type List Box के Down Arrow पर Click करने पर Show होने वाली List में Adobe Photoshop द्वारा Open की जा सकने वाली Files के प्रकार Show होते हैं। यदि किसी विशेष प्रकार की File Adobe Photoshop को Open करना हैं, तो इस List में उस विशेष प्रकार को Select करने पर इस dialog Box में केवल इसी प्रकार की Files की ही List Show होती हैं। इस List के Last Option All Formats को Select करने पर इस Dialog Box में सभी Files की List Show होती हैं, भले ही वे Photoshop में Open की जा सकती हों या नहीं। वांछित File को Select करके Commands Button Open पर Click करने पर यह File Adobe Photoshop में Open हो जाती हैं।

Adobe Photoshop के File Menu के Browse Option का Use करने या Key-Board पर Alt, Ctrl तथा O तीनों ‘Keys’ को एक साथ Press करने पर Monitor Screen पर Adobe Bridge Application Window Show होती हैं।

इस Window में Menu Bar के नीचे स्थित List Box के स्थित Down Arrow पर Click करने पर Show होने वाली List में से उस Folder को Select किया जाता हैं, जिसमें Open की जाने वाली Image File स्थित हैं। अब इस Folder में स्थिर Files का प्रदर्शन इस Windows में Thumbnails के रूप में होता हैं। इनमें से वांछित File को Select करने पर उस File का Preview इस Window में Preview palette में इस File के बारे में Metadata का प्रदर्शन Metadata Palette में होता हैं। अब Select की गयी File को Adobe Photoshop में खोलने के लिये Adobe Bridge के File Menu के Return to Adobe Photoshop Option को Select करने पर या इस Image File पर Double Click करने पर यह Image File Photoshop में Open हो जाती हैं।

Adobe Photoshop में Palette Well से Display होने वाले Go To Bridge पर Click करके भी Adobe Bridge को Open किया जा सकता हैं।

Adobe Photoshop के File Menu के Open As Option का Use किसी ऐसी File, जो कि सीधे-सीधे Photoshop में नहीं Open की जा सकती हैं, तो Photoshop में Open की जा सकने वाली Files में Changes करके Open करने के लिये किया जाता हैं। कभी-कभी कार्य करते समय दुर्घटनावश Files क्षतिग्रस्‍त हो जाती हैं। ऐसी Files को Open करने के लिये इस Option का Use किया जाता हैं।

 

अंत में

आज के इस आर्टिकल में आपने जाना की What is Graphic File क्या है और फाइल को ओपन कैसे करते है अगर कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेंट करे।

Read Also How to Create New Image in Photoshop

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: