fbpx
Super Bingo Go

Super Bino Go Kya Hai | Super Bino Go game कैसे खेले?

Table of Contents

Hello दोस्तों, तो कैसे हो आप सभी लोग, उम्मीद करती हूँ आप सभी लोग एक दम अच्छे होंगे। तो दोस्तों आज मै आपको जिस गेम के बारे मे बताने जा रही हूँ उस गेम मे आपको हसीं का पूरा भंडार मिलेगा। और यह गेम खेल कर आपको मजा भी बहुत आने वाला है। दोस्तों आज हम बात करने वाले है Super Bino Go गेम के बारे मे। तो अगर आप भी यह interested इस गेम के बारे मे सब कुछ जानने के लिए तो पढ़िए हमारे इस article को जहाँ मिलेगी आपको Super Bino Go game से जुडी सभी जानकारियां।

Super Bino Go क्या है?

सुपर Bino Go एक adventure jungle jump game है। यह एक बेहद मजेदार game है। यह game आपको कुछ कुछ Nintendo गेम Super Mario जैसा लगेगा क्यूंकि यह गेम काफ़ी हद तक Nintendo गेम Super Mario game से मिलता जुलता सा है। Game मे आपको जंगल का वातावरण मिलेगा। विभिन्न प्रकार के चलचित्र भी आपको game मे देखने को मिलेंगे। इस गेम मे आपको किसी महल के कैद मे फसी राजकुमारी को आज़ाद कराना होता है और अपने एक टोपी पहने हुए मित्र की मदद करना होता है। और इन सभी प्रक्रिया के दौरान आपको अच्छे score बनाने के लिए coins भी इकठ्ठा करना होता है।

Super Bino Go game कैसे खेले?

दोस्तों इस game मे आपको 140 विभिन्न स्तर देखने को मिलेंगे, जिन्हे आपको पार करने होते है। Game मे यह विभिन्न 140 स्तर 7 द्वीपो मे फैले होते है। Game मे आपको coins इकठ्ठा करते हुए महल मे फंसी राजकुमारी को बचाना होता है। Game मे अहम character bino होता है, उसी की मदद से आप पूरा गेम खेलते है। गेम मे आपको आपकी स्क्रीन पर विभिन्न प्रकार की बटन दी गयी होती है, जिनकी सहायता से आप bino को उछाल सकते है और bino को game मे आने वाली परेशानियों से बचा भी सकते है। Game मे नियंत्रण विधि काफ़ी आसान है।

Super bingo

Super Bino Go game मे एक बड़ी चुनौती क्या है?

दोस्तों वैसे तो यह गेम बेहद सीधा सरल सा है किन्तु game मे एक twist है, और वह twist यह है कि आपको गेम मे 140 स्तर पार करने होते है लेकिन आपको हर स्तर सिर्फ 400 सेकंड मे पार करने होते है। इसलिए यह ध्यान रखे कि आप किसी भी अन्य चीज मे अपना समय बर्बाद ना होने दे और अपना नियंत्रण केवल गेम स्तर को पार करने मे लगाए। गेम मे आपको अधिक से अधिक coins इकठ्ठा करने के साथ साथ अपने दुश्मनों से भी बचना होता है। इन सब मे सबसे बड़ी बात यह है कि आपको विभिन्न स्तरों को पार करते हुए आपको उन स्तरों मे कुछ ऐसे छिपे पदार्थ भी मिलेंगे जिन्हे प्राप्त करने से आपके bino को काफ़ी महाशक्तियां हासिल हो सकती है।

Super Bino Go game बिल्कुल free खेलना संभव

फ्रेंड्स आपको एक महत्वपूर्ण और आपके फायदे कि बात बता दे कि यह गेम खेलने के लिए आपको कोई भी शुल्क नहीं देना पड़ेगा। यह गेम users के लिए बिल्कुल फ्री उपलब्ध कराया गया है। किन्तु इस गेम मे कुछ चीज़े ऐसी भी है जिन्हे आप को खरीदना पड़ता है। यह उपकरण आपको गेम जीतने और गेम को सरल बनाने मे सहायक होते है। इनकी कीमत ₹50.00 – ₹ 769.99 per item होता है। परन्तु महत्वपूर्ण बात यह है कि यह जरुरी नहीं कि आप इन उपकरण को ख़रीदे ही, आप बिना उपकरण ख़रीदे भी गेम जीत सकते है। और साथ ही आप bino कि सहयता से जितने अधिक score बनायगे इनमे से कुछ उपकरण आपको free मिलते जाएगे। इस प्रकार बिना किसी मूल्य के आप यह गेम सरलता से जीत सकते है।

Super Bino Go game प्लेटफॉर्म

दोस्तों अगर हम बात करते है इस गेम के प्लेटफॉर्म की, तो हम बता दे कि आप इस गेम को अपने किसी भी android phone मे बड़ी ही सरलता के साथ खेल सकते है। आप को इस गेम का app अपने android phone के play store से प्राप्त हो जायगा, जहाँ से आप इस गेम को खेलना प्रारम्भ कर सकते है। इसके अलावा अगर आप चाहे तो यह गेम अपने computer, laptop आदि मे भी खेल सकते है।

Super Bino Go game की release तारीख़ क्या है?

अगर आपको भी जानना है की इस गेम की release date क्या है, तो हम बता देते है की इस मजेदार गेम की release date आखिर है क्या? दोस्तों इस गेम को सर्वप्रथम users के लिए Dec 18, 2018 को उपलब्ध कराया गया था। यह गेम users को बहुत पसंद भी आया। Users की पसंद और गेम की बढ़ती डिमांड को देखते हुए अभी कुछ दिनों पहले ही 9 Nov 2021 गेम मे new update किया गया। अब यह गेम और भी आकर्षित ग्राफ़िक के साथ तैयार किया गया है। यह गेम लोग को नए ग्राफ़िक के साथ और अधिक पसंद आ रहा है।

Super Bino Go game खेलने की क्या कोई आयु भी निर्धारित है?

हमारे कई मित्रो के मन मे यह सवाल भी होगा की क्या यह गेम बच्चे खेल सकते है, या फिर इस गेम को खेलने के लिए कोई आयु सीमा भी पहले से निर्धारित है। तो हम आपकी सभी शांकओ को मिटाते हुए बता देते है की इस गेम को हर उम्र के लोग, बच्चे अथवा बड़े आसानी से खेल सकते है। गेम खेलने की कोई भी आयु सीमा किसी भी प्रकार से निर्धारित नहीं की गयी है। तो अब tension free हो कर खेलिए Super Bino Go game, और आनंद लीजिये इस मजेदार गेम का।

Super Bino Go गेम कई भाषाओ मे उपलब्ध

इस गेम की एक खास बात यह है की यह गेम हिंदी के साथ-साथ 44 अन्य भाषाओ मे भी users के लिए उपलब्ध है। तो अब इस गेम को users अपनी पसंदीदा भाषा मे खेल सकते है। आपको बस गेम की setting मे जा कर language के option पर click करना है और फिर उसके बाद कई विभिन्न भाषाएँ आपकी screen पर show होंगी। उनमे से आपको जो भी भाषा अधिक पसंद हो आप उस पर click कर दे। इसके बाद आप गेम खेलना जब भी शुरू करेंगे आपको हमेशा आपके द्वारा चुनी हुई भाषा मे ही गेम उपलब्ध होगा।

Super Bino Go गेम के प्रवर्तक कौन है?

दोस्तों आप भी यह जानने के लिए उत्सुक होंगे की इस गेम के प्रवर्तक कौन है। दोस्तों इस गेम के प्रवर्तक OneSoft Global PTE. LTD. है। इस company द्वारा ही गेम को publish किया गया था। यह एक बहुत बड़ी company है जिसके द्वारा super bino की तरह ही कई अन्य मजेदार गेम भी publish किये गए है।

Super Bino Go गेम के millions मे users

फ्रेंड्स Super Bino Go गेम के fans को यह जान कर बहुत ख़ुशी होंगी की उनके पसंदीदा गेम के कई मिलिन्स मे उपयोगकर्ता है। अब तक इस गेम को 100,000,000 से भी अधिक लोग खेल चुके है। गेम को ले कर लोगो का feedback भी काफ़ी अच्छा रहा। और धीरे धीरे इस गेम के काफ़ी अधिक उपयोगकर्ता बढ़ते ही चले जा रहे है। वर्तमान मे भी लोगो को यह गेम खेलना बेहद पसंद है।

Super Bino Go गेम का App

अगर आप यह गेम अपने किसी android phone मे खेलते है तो आसानी से आपको इस गेम का app आपको आपके phone के प्लेस्टोरे से प्राप्त हो जायगा। किन्तु अगर आप यह गेम laptop और computer आदि मे खेलना चाहते है तब इस गेम के app को प्राप्त करने मे आपको थोड़ी मुश्किल हो सकती है।

निष्कर्ष

दोस्तों आज हमने अपने इस article मे Super Bino Go गेम से जुडी सभी जानकारियां आप तक पहुंचने की कोशिश की है। हमारी पूरी कोशिश रही है की आप सभी को इस गेम से जुडी सभी जनकारिया हम बड़े ही आसान शब्दो मे बता सके। हम आशा करते है की यह article आपके लिए उपयोगी साबित होगा। और आपको हमारा आज का article बेहद पसंद भी आएगा।

Read Also Hill Climb Racing | Hill climb racing गेम कैसे खेले?

2 thoughts on “Super Bino Go Kya Hai | Super Bino Go game कैसे खेले?”

  1. Pingback: Gardenscapes Game | Kya Hai Gardenscapes? - Last-Date

  2. Pingback: राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा : नीट | Neet क्या है.? | What is Neet - Last-Date

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: