Table of Contents
Photoshop Tools – Adobe Photoshop पर कार्य करने के लिए विभिन्न प्रकार के Tools होते हैं इन Tools को जिस जगह पर व्यवस्थित रखा जाता है उसे Toolbox कहते हैं इन Tools की Help से हम Photoshop में कई प्रकार के कार्य कर सकते हैं जैसे Photo को Select करना, Photo को साफ़ करना, Crop करना, Color Change करना, Blur करना आदि
SELECTION TOOLS
इस Tool का Use Image को Select करने के लिए किया जाता है इस Tool के द्वारा हम Image के किसी भी हिस्से को Select कर सकते हैं यह चार प्रकार के होते हैं।
Rectangular Marquee tool
Elliptical marquee tool
Single row tool
Single column tool
Rectangular Marquee tool – Rectangular Marquee tool का Use Image के आयताकार भाग को Select करने के लिए किया जाता है इस Tool पर Click करते ही Mouse का Pointer Change हो जाता है Mouse Pointer को Image पर Select किए जाने वाले भाग पर Drag करने से Image का आयताकार भाग Select हो जाता है।
Elliptical marquee tool – Elliptical marquee tool का Use Image के अंडाकार भाग को Select करने के लिए किया जाता है।
Single row tool – Single row tool का Use Single Row को Select करने के लिए किया जाता है।
Single column tool – Single column tool का Use Single Column को Select करने के लिए किया जाता है।
MOVE TOOL
Move Tool का Use Image में Select किए गए हिस्से को Move करने के लिए किया जाता है।
MAGIC BAND TOOL
इस Tool का Use Image पर Use किए गए Colors में से एक समान Colors के Pixel को Select करने के लिए किया जाता है इस Tool को Select करके Image के उस स्थान पर Click करते हैं जिस स्थान के Color के Pixel को Select करना है।
CROP TOOL
इस Tool का Use Image के Select किए गए Part को संपूर्ण Image के रूप में Use करने के लिए किया जाता है इस Tool में जिस भाग को Select किया जाता है वह रह जाता है और शेष भाग मिट जाता है।
LASSO TOOL
इस Tool का Use Image को Cut करने के लिए किया जाता है परंतु यह Tool Image को सही तरीके से Cut नहीं कर पाता है।
यह Tool असमान आकार की आकृति को Select करने के लिए Use किया जाता है।
POLYGONAL TOOL
इस Tool का Use भी Image को Cut करने के लिए किया जाता है परंतु यह Tool Image को बहुभुज आकार में Select करता है
यह Tool lasso tool के समान ही कार्य करता है लेकिन इससे Selection आयताकार आकृति में होता है।
MAGNETIC TOOL
यह भी एक lasso tool है जिसका Use Image को Cut करने के लिए किया जाता है परंतु यह Tool Image को सही तरीके से Select करके उसे Cut करता हैं। अनियमित आकार Select करने के लिए यह सबसे आसान Tool है इसमें Selection करने के लिए अक्षत आकार में Mouse को घुमाते जाएं यह Tool स्वयं है Image के भाग को Select करता जाता है।
SLICE TOOL
इस Tool का Use साधारण तथा Web Page में किया जाता है जिसमें एक Image के अलग-अलग हिस्से को Click करने पर अलग-अलग काम किये जा सके लेकिन यह एक Image की तरह ही दिखती है।
SPOT HEALING BRUSH TOOL
इस Tool का Use Image पर स्थित दाग धब्बों को साफ करने के लिए किया जाता है इस Tool को Select करके Mouse Pointer को Image के उस स्थान पर Click किया जाता है जहां कोई दाग या धब्बा है यह Tool उस दाग का Color अपने आप ही Change कर देता है।
HEALING BRUSH TOOL
यह एक Intelligent Tools है इसका Use Image को Repair करने के लिए किया जाता है यह Image को Target Point की तरह Repair करता है।
Photoshop Tools
PATCH TOOL
इस Tool का Use भी Image को Repair करने के लिए किया जाता है।
RED EYE TOOL
इस Tool का Use Camera द्वारा किसी व्यक्ति की Photo खींचे जाने पर Camera में Flash Light Camera के Lens के पास होने के कारण व्यक्ति की आंख में Red Color का धब्बा बन जाता है जिसे Red Eye कहते हैं इस Effect को हटाने के लिए Red Eye Tool का Use किया जाता है।
CLONE STAMP TOOL
इस Tool का Use Image के किसी भाग को Image के किसी अन्य स्थान पर Use करने के लिए किया जाता है इस Tool को Select करके Keyboard पर Alt Key को Press करके Image के उस Part पर Click किया जाता है जिस Part का Use Clone Stamp के रूप में किया जाना है।
PATTERN STAMP TOOL
इसका Use Image के वांछित Part पर किसी Pattern का Use करने के लिए किया जाता है Use किए जाने वाले Pattern को Pattern Library से Select किया जा सकता है और अपना नया Pattern भी बनाया जा सकता है।
ERASER TOOL
इस Tool का Use Image के किसी Layer के किसी विशेष Part को मिटाने के लिए किया जाता है इस Tool को Select करके Image पर Click करने पर Image का Background Color दिखाई देने लगता है।
BACKGROUND ERASER TOOL
इस Tool का Use Image से किसी विशेष Color को एक साथ Select करके मिटाने के लिए किया जाता है।
MAGIC ERASER TOOL
इस Tool का Use Image पर Use किए गए Colors में से समान Color के Pixel को एक साथ Select करके मिटाने के लिए किया जाता है।
BLUR TOOL
इस tool का Use Image को blur अर्थात धुंधला करने के लिए किया जाता है।
SHARPEN TOOL
इस Tool का Use Image को Sharp करने के लिए किया जाता है।
SMUDGE TOOL
इस tool का Use Colors को समान रुप से सम्मिश्रित करने के लिए किया जाता है।
DODGE TOOL
इस tool का Use Image के किसी भी Part के Color को हल्का करने के लिए किया जाता है।
BURN TOOL
इस tool का Use Image के किसी भी Part के Color को गहरा करने के लिए किया जाता है।
SPONGE TOOL
इस Tool का Use Image के किसी Part पर Color saturation को बढ़ाने या कम करने के लिए किया जाता है।
BRUSH TOOL
इस Tool का Use Image में Font Round के लिए निर्धारित Color को Fill करने के लिए किया जाता है Bush Tools के आकार और आकृति को Change भी किया जा सकता है इस Tool का Use New Painting बनाने के लिए भी किया जाता है।
PENCIL TOOL
इस Tool का Use Photoshop में किसी भी प्रकार के रेखा आकृति बनाने के लिए किया जाता है इस में Use होने वाली Pencil के आकार और आकृति को Change भी किया जा सकता है।
COLOR REPLACEMENT TOOL
इस Tool का Use Image के Color को किसी दूसरे Color से Replace करने के लिए किया जाता है।
HISTORY BRUSH TOOL
इस Tool का Use Image पर कार्य करते समय Image में किए गए Changes को Image के किसी विशेष भाग से हटाने के लिए किया जाता है।
ART HISTORY BRUSH TOOL
यह Tool History Brush Tool की तरह ही कार्य करता है दोनों में अंतर इतना है कि Art History Brush Tool में विभिन्न Brush Option होते हैं जिनसे अलग अलग Effect डाले जा सकते हैं।
GRADIENT TOOL
इस Tool का Use Image के Select किये हुए Part में Multi Color के Gradient को Fill करने के लिए किया जाता है इस Tools को Select करके Image के लिए Set किए गए Part में Mouse Pointer लाकर जिस स्थान से Drag करना Start किया जाता है उसे प्रारंभिक बिंदु तथा जिस स्थान पर Mouse का Button छोड़ा जाता है उसे Last बिंदु कहा जाता है।
PAINT BUCKET TOOL
इस Tool का Use Image पर Click किए गए स्थान में एक समान Color Fill करने के लिए किया जाता है।
DRAWING AND TYPING TOOLS
PEN TOOL
इस tool का Use Photoshop में कोई आकृति बनाने के लिए किया जाता है।
HORIZONTAL TYPE TOOL
इस Tool का Use Text Type करने के लिए किया जाता है इसे Type Tool भी कहते हैं यह Horizontal Text Type करता है हम Text का Color Change भी कर सकते हैं।
VERTICAL TYPE TOOL
इस Tool का Use Text को Vertical Type करने के लिए किया जाता है यह भी एक Type Tool है।
VERTICAL MASK TOOL
इस Tool का Use भी Vertical Text Type करने के लिए किया जाता है परंतु जो भी Text Type होता है उसका Outline ही Show होता है।
HORIZONTAL MASK TOOL
इस Tool का Use Horizontal Text Type करने के लिए किया जाता है यह भी Text का Outline Show करता है।
CUSTOM SHAPE TOOL
इस Tool का Use Image पर विभिन्न प्रकार की आकृति बनाने के लिए किया जाता है।
RECTANGLE TOOL
इस Tool का Use Image पर आयताकार आकृति बनाने तथा उसमें निर्धारित Color Fill करने के लिए किया जाता है।
ROUNDED RECTANGLE TOOL
इस Tool का Use गोल होने वाली आयताकार आकृति बनाने तथा उसमें निर्धारित Color Fill करने के लिए किया जाता है।
ELLIPSE TOOL
इस Tool का Use Image पर गोल आकृति बनाने के लिए किया जाता है तथा उस में निर्धारित Color भी Fill कर सकते हैं।
POLYGON TOOL
इस Tool की Help से Image पर बहुभुज आकृति बनाने तथा उस में Color Fill करने के लिए Use किया जाता है।
LINE TOOL
इस Tool का Use निर्धारित Color की रेखा बनाने के लिए किया जाता है रेखा की मोटाई को Option के द्वारा Change किया जा सकता है।
NOTES TOOL
इस tool का Use Image के साथ एक Note डालने के लिए किया जाता है इस Note पर Image या Image के किसी Part से Related जानकारी को Start किया जा सकता है ताकि इस Image पर पुनः कार्य करते समय यह जानकारी प्राप्त हो सके Note के स्थान पर Image पर केवल एक Item Show होता है।
AUDIO ANNOTATION TOOL
इस Tool का Use Image के साथ Note के रूप में Audio Clip जोड़ने के लिए किया जाता है इसके लिए Computer में Microphone और Sound Card होना आवश्यक है।
EYEDROPPER TOOL
Tool का Use Image के किसी Part के Color को Select करने के लिए किया जाता है इस प्रकार से किया गया Color Foreground Color में Set हो जाता है।
HAND TOOL
इस Tool का Use तब किया जाता है जब पूरी Image Photoshop की Image Window में Show ना हो रही हो इस tool का Use करके Image को अपने अनुसार खिसकाकर उसे किसी भी Part को Monitor Screen पर देखा जा सकता है।
ZOOM TOOL
Tool का Use Image Window में Image को बड़े आकार में देखने के लिए किया जाता है इस Tool को Select करके Image के किसी भी Part पर Break करने पर Image का वह भाग बड़ा हो जाता है।
Photoshop Tools
इस पोस्ट में हमने Photoshop Tools के बारे में जाना अगर आपका Photoshop Tools से रिलेटेड कोई सवाल है तो कमेंट करे।
इसे भी पढ़े How to Start Photoshop