fbpx
Photoshop File Extension list

Photoshop File Extension

Table of Contents

Photoshop File Extension – Photoshop में बनाई गई Image by default .PSD Format में Save होती हैं। .PSD Photoshop का Extensions होता हैं जिसका पूरा Name Photoshop Documents हैं परन्तु Photoshop में बनाई गई File को हम किसी भी File Format में Save कर सकते हैं जैसे – GIF, IMG, PNG, JPG, WPG, tiff, EPS.

File Extensions

  • GIF (Graphical image file)
  • IMG file format
  • Tiff (Tag image file format)
  • EPS (Encapsulated postscript)
  • WPG file format
  • JPEG (Joint photographic expert group)
  • BMP (Bitmap file format)
  • PNG (Portable network graphic)

 

Fix: Photoshop 22.4 Can't Save As JPG and other formats / Limited Saving  Options - YouTube

 

GIF File Format

जी आई एफ का पूरा नाम Graphic Interchange Format (Graphic file format) हैं इस Format का Use मुख्य रूप से synthetic, diagram, Logos, Navigation Button आदि फ्लैट image बनाने के लिए किया जाता है। यह Colors के लिए Color Lookup Table का Use करता है और केवल 256 Colors प्रति Image के लिए Use करता है।

IMG File Format

IMG File Format को मूलतः IMG Program के साथ काम करने के लिए बनाया गया था यह File Format monochrome और greyscale image को Handel करता है।

TIFF File Format

tiff का पूरा Name Tag Image File Format है इस प्रकार की Image File का Extension .tif होता है इसलिए इनको Tif File कहा जाता है यह एक ऐसा File Format है जिसे व्यापक रूप से Use किया जाता है। और यह सभी Platform जैसे Map, Windows, Unix को Support करता है यह RGB, CMYK Color को Support करता है इस File का आकार अपेक्षाकृत अधिक होता है अर्थात यह Files अधिक Memory का Use करते हैं।

EPS File Format

EPF File को Encapsulated Post Script भी कहा जाता है यह वह Image होती हैं जिनका Use Graphic File को Render करने के लिए किया जाता है ताकि इनको किसी अन्य Post Script Documents में Use किया जा सके EPS File का मुख्य लाभ यह है कि इसका आकार इसकी गुणवत्ता में परिवर्तन किए बिना परिवर्तित किया जा सकता है EPS File की आवश्यकता उच्च स्तरीय Printing के लिए होता है।

WPG File Format

WPG File Format का Use word perfect द्वारा किया जाता है इससे पहले इसका Use WordPerfect 5.0 के साथ किया गया था इस Format की Files vector Image को Support करती थी।

JPG File Format

JPG File Format का पूरा Name Joint photographic Expert Group है यह एक raster Graphic Format है जो dos, windows, Macintosh, Unix आदि के लिए Space की बचत करने के लिए किसी Image को Compress करते है JPG File को लगभग सभी Software में Import किया जा सकता है यह सबसे अधिक Use होने वाला Image File Format है सामान्यतः JPG Files RGB Color Mode में होता हैं अतः इन को Printing के लिए Use किए जाने पर इनका Color Mode RGB से CMYK में परिवर्तित किया जा सकता है।

PNG File Format

PNG को Portable Network Graphics कहा जाता हैं यह Internet पर सबसे अधिक Use किया जाने वाला दोषरहित Image Compression Format हैं। यह GIF कि तरह 8-Bit Color को Support करता है दोषरहित Image Compression का अर्थ हैं कि वे Editing के दौरान अपनी Quality नहीं खोती। PNG मे Transparency के कई Options हैं। PNG-24 और PNG-32 Transparency को Support करती हैं, यह GIF की तुलना में अधिक Advanced हैं।

 

तो दोस्तों आज आपने Photoshop File Extension के बारे में जाना अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेंट करे।

Read Also Introduction of Photoshop

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: