fbpx
MS Word kya hai

What is MS Word | MS Word kya hai और कैसे सीखें हिंदी में जानकारी

Table of Contents

MS Word kya hai? – MS Word, जिसकी Full form  ‘Microsoft Word‘ है और इसे ‘Word‘ के नाम से भी जाना जाता है, Ms Word एक Word Processor है। जो document को ओपन, क्रिएट, एडिट, फोर्मत्टिंग, शेयर एवं प्रिंट आदि करने का काम करता है।

एमएस वर्ड को Microsoft द्वारा विकसित किया गया है जो Microsoft Office का एक भाग है। MS Word अपने पहले संस्करण से अब तक अपने क्षेत्र पर राज कर रहा है।

यदि आपको एमएस  Word ओपन करना नही आता है तो आप ‘MS Word को कैसे ओपन करें ‘ टुटोरिअल से MS Word को ओपन करना सीख सकते है। इस टुटोरिअल मे MS Word को ओपन करने का तरीका बताया गया है।

Introduction to MS Word Home Screen with Tools

1. Office Button

ऑफिस बटन MS Word का एक मुख्य भाग है। यह बटन menu bar में होता है। इस button में MS Word में बनने वाली File या Document के लिए कई option होते है।

2. Quick Access Toolbar

Quick  एक्सेस टूलबार MS Word का एक महत्वपूर्ण भाग ह। यह टूलबार टाइटल बार में होता है। इसे हम शॉर्टकट की तरह use करते है। इस toolbar में ज्यादातर  काम आने वाली commands को Add कर दिया जाता है और वे इसमे जुड जाती है। Quick एक्सेस टूलबार की help से MS Word में कोई भी काम थोडी speed से हो पाता है।

3. Title bar

टाइटल बार MS Word window का सबसे ऊपरी भाग होता है। इस bar पर Word मे बनाई गई files का नाम दिखाई देता है।

जब तक file को (save) नही करते है तब तक फाइल का नाम नहीं दिखाई देता है और वहां “Document1” लिखा होता है। जैसे ही हम file को किसी name से (save) करते है तब “Document1” की जगह पर file name दिखाई देने लगता है।

टाइटल बार के right side में तीन बटन होते है। इन तीन बटन में first button “Minimize” होता है जिस पर click करने से ओपन प्रोग्राम टास्क बार में आ जाता है। Second button “Maximize or Restore down” होता है। यह button window की width को decrease or increase करने का काम करता है। और third button “Close button” होता है जो program को close करने का काम करता है।

4. Ribbon

रिबन MS Word window का एक और भाग है। यह मेनू बार से नीचे होता है। इस भाग में एमएस वर्ड टैब्स (जो option menu bar में होते है) के options को दिखाया जाता है।

5. Menu bar

यह bar title bar के नीचे होता है। इसे tab bar भी बोल सकते है क्योंकि इन्हें अब tab ही बोला जाता है। मेनू बार में कई option होते है और सभी की अपनी रिबन होती है।

6. Ruler bar

यह bar MS Word में दो तरफ होता है। first text area के बिल्कुल ऊपर होता है and second text area के left side होता है। इससे हमें page margin का पता चलता है।

7. Status bar

Text Area के नीचे होता है status bar. इस bar में “Zoom Level” नाम का tool होता है जिसकी help से page को zoom in और zoom out किया जा सकता है। इसके अलावा भी बहुत से tool इस bar में होते है जैसे Language, Word Count, Page Number आदि।

8. Scroll bar

स्क्रॉल बार MS Word में right side एक लम्बवत (vertically) बार होता है जो page को ऊपर-नीचे करने का काम करता है।

9. Text Area

टेक्स्ट एरिया MS Word का सबसे important part है। और यह MS Word window का सबसे बडा तथा middle part होता है। इसी area मे document text को लिखा जाता है।

Features of MS Word – एम एस वर्ड की विशेषताएं

Easy to Learn

MS word सीखना और चलाना आसान है। आप कुछ ही दिनों की practice के बाद इसका basic सीख जायेंगे। फिर धीरे-धीरे advance काम करना भी आ जायेगा।

यह word editor graphical user interface उपलब्ध करवाता है। यानि आप commands को icon के जरिये से देखते है। और उन्हे देखकर ही अंदाजा लगा सकते है कि यह इस command से यह काम हो सकता है।

User Friendly

किसी भी program की सफलता का राज होता है उसका user friendly होना।

जो software जितना ज्यादा आसान होता है और users को ध्यान में रखकर develop किया जाता है। वह उतना ही ज्यादा users को पसंद आता है।

एम एस वर्ड भी इन्ही Programs में से एक है। यह documents, फ्लायर, टेबल्स बनाने वाले users की पहली पसंद है। और अपनी श्रेणी में एक तरफा राज करता है।

Knowledge Base

यदि आपको MS Word पर काम करने में किसी भी प्रकार की दिक्कत आती है तो Microsoft Office का बिल्ट-इन-सपोर्ट मौजूद है। यहां हर समस्या के लिए tutorials  उपलब्ध है।

शुरुआत करने के लिए भी यह knowledge base बहुत ही उपयोगी साबित होता है। इसे आप keyboard से F1 key को दबाकर access कर सकते है। या फिर websites के जरिए भी help ली जा सकती है।

Job Ready

MS Word skills की corporate sector में भारी मांग रहती है। Microsoft खुद MS office सर्टिफाइड प्रोग्राम्स चलाता है।

यदि आपको MS word पर काम करना आता है तो आपके पास एक अतिरिक्त job skill आ जाती है। जिसके द्वारा बहुत सारी जगहों पर काम कर सकते है।

MS Word का Use किस काम के लिए होता है?

जैसा हमने ऊपर बताया है MS word दुनिया का जाना-माना word processing program है। जिसका उपयोग बहुत सारे word documents जैसे letters, ब्रासर्स, टेस्ट्स, क्विज, होमवर्क असाइनमेंट्स, ई-बुक्स आदि type करने, edit करने तथा format करने के लिए होता है।

How to Learn MS Word – एम एस वर्ड कैसे सीखें

अब हमारे मुख्य सवाल पर बात करते है कि हम MS word कैसे सीख सकते है ? तो आओ जानते है कि आपके लिए क्या-क्या options है। जहां से आप MS word सीख सकते है।

  • Microsoft Help
  • Books
  • Online Courses
  • Web Based Tutorials
  • Computer Institutes

#1 Microsoft Help

अब आप यह सोच रहे होंगे कि इसे मैंने सबसे पहले नम्बर पर क्यों रखा है? इसका उद्देश्य है यह free of cost उपलब्ध है। जिसे आप word में ही प्राप्त कर सकते है.

यह MS word सीखने का सबसे सरल और विश्वसनीय तरीका है। आपको सीधे Microsoft से training मिलती है।

#2 Books

Microsoft word बहुत ही लोकप्रिय program है। इसलिए, आपको सैंकड़ों books इस पर मिल जाएगी। यदि विश्वास नहीं है तो एक बार google कर लेना या फिर amazon को टटोल लेना।

यह book practical training के साथ लिखी जाती है। और समझाने के लिए बहुत सारे screenshot का इस्तेमाल होता है। tutorials को सही तरीके से लिखा जाता है। इसलिए, users को समझने में ज्यादा problem नहीं आती है।

#3 Online Courses

किसी भी skill को आजकल online courses के जरिये सीखना बहुत आसान हो गया है। E-learning के कारण किसी भी skill को घर बैठे-बैठे सीखना अब से आसान कभी नही था।

#4 Web-Based Tutorials

“how to learn ms word” इस term को आप google पर search करेंगे तो आपको लाखों results मिल जाएंगे। जो free word tutorials उपलब्ध करवाते है।

#5 Computer Institutes

ऊपर जो भी तरीका बताया है। वे सभी केवल तभी काम करेंगे। जब आपके पास computer हो और MS Word उसमें install हो।

अगर, आपके पास computer नही है तब आप किसी computer institute में जाकर ही MS word सीखें। जहाँ आपको practical करने के लिए computer और software दोनों मिल जायेंगे।

किसी भी प्रकार की problem आने पर तुरंत trainer से पूछ भी सकते है। इसलिए, यह तरीका भी सही है।

Read Also  Omicron Variant

Conclusion

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आपको MS  Word  से जुडी सभी जानकारिया बड़ी ही सीढ़ी सरल भाषा में देने का प्रयास किया है। आशा करते है की ये आर्टिकल पढ़ने के बाद आपको अब इस topic से जुडी कोई समस्या नहीं आएगी । उम्मीद करते है की ये आर्टिकल आप सब के लिए बेहद उपयोगी सीध होगा ।

 

Read Also  5G Network क्या है, निबंध, स्पीड, फायदे, नुकसान

2 thoughts on “What is MS Word | MS Word kya hai और कैसे सीखें हिंदी में जानकारी”

  1. Pingback: कैसे Search करे खोए हुए फोन की Location | How to Find lost phone location In Hindi - Last-Date

  2. Pingback: Use of Insert Tab in Excel | इन्सर्ट टैब का उपयोग कैसे करे - Last-Date

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: