fbpx
MS Paint Home Tab

MS Paint Home Tab

Table of Contents

MS Paint Home Tab

MS Paint Home Tab Complete Notes

Clipboard Group

Paste (Ctrl + V)

Clipboard में रखे हुए सामग्री या Object को किसी भी जगह Paste करने के लिए इस Command का Use किया जाता है।

Cut (Ctrl + X)

Select किये हुए किसी Object को अपने पुराने जगह से हटा के Clipboard में ले जाने के लिए Cut Command का Use किया जाता है।

Copy (Ctrl + C)

Select किये हुए किसी Object को Copy करके Clipboard में ले जाने के लिए Copy Command का Use किया जाता है।

  • Clipboard Computer में एक ऐसा अस्थायी Memory होता है जिसमे Copy या Cut की हुयी सामग्री या Object सुरक्षित रहता है।
  • Cut करने के बाद Object अपने पुराने जगह से हट जाता है, जबकि Copy करने पर Object अपने पुराने जगह पर भी रहता है।
  • Cut या Copy करने के बाद Object को Paste करने के लिए Paste Command का Use किया जाता है।

Image Group

SELECT

Rectangular Selection

इस Command का Use Canvas पर बने हुए इमेज को या इसके किसी भाग को आयताकार या वर्गाकार Pattern में Select करने के लिए किया जाता है।

Free Form Selection.

Canvas पर बने हुए इमेज को किसी भी Shape में Select करने के लिए इस Command का Use किया जाता है।

Example:  Draw Pencil Shape.

Select All (Ctrl + A)

पूरे इमेज को Select करने के लिए इस Command का Use किया जाता है।

Invert Selection

इस Command कि Help से आप Select किये हुए Part के अतरिक्त वाले भाग को Select कर सकते हैं।

Delete

Canvas पर Select किये हुए Part को मिटाने के लिए Delete Command का Use किया जाता है।

Transparent selection

Select किये हुए Object के Background Color को पारदर्शी बनाने के लिए टिक करें और अपारदर्शी बनाने के लिए UnTick करें।

Crop (Ctrl + Shift + X)

Select किये हुए Part को Crop करने के लिए Crop Tool का Use किया जाता है अर्थात Selected Part के आलावा सभी अनावश्यक Part मिट जाते हैं।

Resize (Ctrl + W)

किसी Photo के Select किये हुए Part के Size को Change करने के लिए और तिरछा करने के लिए Resize और Skew का Use किया जाता है।

Rotate

Photo को या Selected Part को घुमाने के लिए इस Command का Use किया जाता है।

Tools Group

Pencil

इस Tool का Use Canvas पर Line के लिए Select किये हुए चौड़ाई के द्वारा Free Form Line बनाकर Drawing के लिए Use किया जाता है।

Fill with color

इस Tool का Use किसी भी Shape या आकृति में Color Fill करने के लिए किया जाता है। Canvas के किसी Part में Foreground Color को Fill करने के लिए Mouse का Left Button Click करें और Background Color को Fill करने के लिए Right Button Click करें।

Text

Canvas पर Text Insert अर्थात कुछ लिखने के लिए इस Tool का Use किया जाता है।

Eraser

Photo के किसी Part को मिटाकर उसमे Background Color Fill करने के लिए Eraser का Use किया जाता है।

Color Picker

किसी Photo से किसी Color को Pick करने के लिए इस Tool का Use किया जाता है।

Magnifier

इस Tool का Use Photo के किसी Part को बड़ा करके देखने के लिए किया जाता है।

BRUSHES

Brushes (9 Brushes)

अलग अलग तरह के Brush के द्वारा Canvas पर Drawing बनाने के लिए Brush का Use किया जाता है।

  • Brush
  • Calligraphy Brush 1
  • Calligraphy Brush 2
  • Airbrush
  • Oil brush
  • Crayon
  • Marker
  • Natural Pencil
  • Watercolor brush

SHAPES

Shapes (23 Shapes)

विभिन्न तरह के आकृति बनाने के लिए Shapes का Use किया जाता है।

  • Line
  • Curve
  • Oval
  • Rectangle
  • Rounded Rectangle
  • Polygon
  • Triangle
  • Right Triangle
  • Diamond
  • Pentagon
  • Hexagon
  • Right Arrow
  • Left Arrow
  • Up Arrow
  • Down Arrow
  • Four-Point Star
  • Five-Point Star
  • Six-Point Star
  • Rounded rectangle Callout
  • Oval Callout
  • Cloud Callout
  • Heart
  • Lightning

Size (Ctrl + +, Ctrl + -)

Select किये गए Tool के चौड़ाई को बढ़ाने (Ctrl + +) या घटाने (Ctrl + -) के लिए इस Tool का Use किया जाता है।

Colors Group

Color 1 (Foreground color)

इस Tool पर Click करें और Color Palette में से किसी Color को सेलेक्ट करे। इस Tool का Use Pencil, Brush और Shape के Outline Color के लिए किया जाता है।

Color 2 (Background color)

इस Tool पर Click करें और Color Palette में से किसी Color को सेलेक्ट करे। इस Tool का Use Eraser और Shape के Fill Color के लिए किया जाता है।

Edit Colors

Color Palette में से किसी Color को Select करने के लिए इस Command का Use किया जाता है।

 

निष्कर्ष

तो फ्रेंड्स आज की इस पोस्ट में हमने सीखा MS Paint Home Tab के बारे में। मैं उम्मीद करती हूँ कि आपको MS Paint Home Tab के सारे ऑप्शन समझ आ गए होंगे। अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेंट करे।

 

इसे भी पढ़े MS Paint File Menu Options

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: