fbpx
MS Access File Menu

MS Access File Menu | Microsoft Access File Menu की सम्पूर्ण जानकारी Hindi में

Table of Contents

MS Access File Menu

MS Access File Menu  – Microsoft Corporation ने माइक्रोसॉफ्ट एक्सेस 2007 में Office Button दिया था जिसमे New , Open , Save , Save As , Print , Prepare , Send , Publish , Close आदि Options होते है। जिसे माइक्रोसॉफ्ट एक्सेस 2010 में वापस Change करके File Menu Name दिया गया तथा साथ ही माइक्रोसॉफ्ट एक्सेस 2010 File Menu में और अधिक Options Add कर दिये गए।

यहाँ हमने Easy Language में माइक्रोसॉफ्ट एक्सेस के फाइल मेनू के सभी ऑप्शन को Hindi में बताया है। इसके साथ ही Keyboard की शॉर्टकट Key को भी समझाने का प्रयास किया है। आप Details में माइक्रोसॉफ्ट एक्सेस के File Menu के सभी ऑप्शन को सीख सकते है।

Microsoft Access File Menu का Use

1. Save का Use

इस Command का Use Database को पहली बार सेव करने के लिए किया जाता है किसी भी डेटाबेस को सेव करने के लिए Blank Database पर क्लिक करके राइट साइड में File Name के नीचे File का Name लिख करके आप जहाँ डेटाबेस को सेव करना चाहते है उस जगह को Select करके Click कर सकते है जहाँ आपको अपनी फाइल सेव करनी हो उसके बाद क्रिएट पर क्लिक कर सकते है।

2. Save Object As का Use

इस Option का Use पहले से ही सेव फाइल या डेटाबेस में किये गए अलग – अलग Work को एक साथ Save करने के लिए किया जाता है। किसी भी डेटाबेस को सेव ऑब्जेक्ट अस करने पर सेव अस डायलॉग बॉक्स ओपन हो जाता है। आप जहाँ डेटाबेस दोबारा सेव करना चाहते है उस Table , Query , Form , Report को Select करके डेटाबेस का Name टाइप करके ओके कर सकते है।

3. Save Database As का Use

इस Command का Use नये डेटाबेस को सेव करने के लिए किया जाता है। किसी भी डेटाबेस को सेव करने के लिए सभी Work को Close करके ही New डेटाबेस को सेव किया जाता है।

Note – डेटाबेस को सेव, सेव ऑब्जेक्ट अस या सेव डेटाबेस अस करने के लिए File का Name 250 Character तक दिया जा सकता है तथा स्पेशल करैक्टर, मार्क्स व स्पेस का यूज़ नहीं किया जाता है।

4. Open (Ctrl+O) का Use

इस ऑप्शन का Use पहले से बनाये हुए पुराने डेटाबेस को देखने के लिए किया जाता है। जो पहले से ही सेव, सेव ऑब्जेक्ट अस या सेव डेटाबेस अस कर रखा हो किसी भी डेटाबेस को ओपन करने के लिए ओपन पर क्लिक करना होता है या फिर Keyboard से कण्ट्रोल के साथ O प्रेस कर सकते है जिससे आपके सामने ओपन डायलॉग बॉक्स Open होकर सामने आ जाता है जिस भी फाइल या डेटाबेस को ओपन करना चाहते है। फाइल नाम के सामने वह Name टाइप करके या उस डेटाबेस पर डबल क्लिक करके ओपन कर सकते है।

5. Microsoft Access File Menu के Close (Ctrl+W) का Use

इस मेनू का Use Open हुए डेटाबेस को Close करने के लिए किया जाता है। इससे माइक्रोसॉफ्ट एक्सेस Close नहीं होता हमारे द्वारा Create किया गया डेटाबेस सामने से हट जाता है। इसके लिए आपको क्लोज पर क्लिक करना होगा या फिर कीबोर्ड से कण्ट्रोल के साथ W Press कर सकते है।

6. Info का Use

इस कमांड का Use हमारे द्वारा Create किये गए डेटाबेस की डिटेल होती है। इसमें और भी Options होते है जैसे :- कॉम्पैक्ट & रिपेयर डेटाबेस से अपने डेटाबेस में हुए गलती की जाँच कर सकते है 2. Encrypt With Password से अपनी File या Database को पासवर्ड लगा सकते है।

7. Resent का Use

इस ऑप्शन का Use अभी – अभी हमारे द्वारा सेव किये गए। Databases को देखने के लिए किया जाता है कि हमने कौन – कौनसी फाइल्स को सेव किया है साथ ही उस फाइल पर क्लिक करके यहाँ से डेटाबेस को ओपन भी किया जा सकता है और इम्पोर्टेन्ट फाइल्स या Databases को Pin (चिन्हित) भी कर सकते है।

8. New का Use

इस ऑप्शन का Use New Database Create करने के लिए किया जाता है। New डेटाबेस के लिए New पर क्लिक करके ब्लेंक डेटाबेस पर क्लिक करना होगा उसके बाद क्रिएट पर क्लिक करते है तो ही New Database ओपन हो जाता है।

9. Print (Ctrl+P) का Use

Microsoft Access से फाइल मेनू में प्रिंट का Use हमारे द्वारा बनाये गए डेटाबेस की फोटोकॉपी या प्रिंट निकालने के लिए किया जाता है। इसमें तीन Options होते है

पहला ऑप्शन होता है Quick Print का Use डायरेक्टली प्रिंट करने के लिए किया जाता है।

दूसरा ऑप्शन है Print जिस पर Mouse से क्लिक या कीबोर्ड से Ctrl + P प्रेस करना होगा। प्रिंट ऑप्शन से प्रिंट डायलॉग बॉक्स ओपन हो जायेगा। इस डायलॉग बॉक्स में निम्नलिखित ऑप्शन ओपन होते है

  • Select Printer :- प्रिंटर को सेलेक्ट करने के लिए इस ऑप्शन का Use किया जाता है आपको अपने प्रिंटर के Name पर क्लिक करना होगा।
  • Page Range :- जिस पेज को प्रिंट करना चाहते है उसे पेज की संख्या लिखनी होती है।

तीसरा ऑप्शन होता है Print प्रीव्यू, प्रिंट Preview का मतलब है प्रिंट करने से पहले देखना की डेटाबेस कैसे Print हो रहा है।

10. Save & Publish का Use

इस Command का Use अपने डेटाबेस को सेव करते हुए किसी Other Person को E-Mail Send करने के लिए किया जाता है इसके लिए आपको माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक प्रोग्राम का Use करना आना चाहिए।

11. Help (F1) का Use

इस ऑप्शन के Use से माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस की पूरी जानकारी लिखी हुए है साथ ही आप किसी भी तरह की हेल्प प्राप्त कर सकते है इसके लिए माउस के साथ कीबोर्ड से F1 भी प्रेस कर सकते है।

12. Microsoft Access File Menu के Option का Use

इस मेनू का Use माइक्रोसॉफ्ट एक्सेस की सेटिंग चेंज करने के लिए किया जाता है जैसे :- जनरल, डिस्प्ले, प्रूफिंग, सेव, लैंग्वेज, एडवांस्ड, कस्टमाइज रिबन, क्विक एक्सेस टूलबार, Add-Ins ट्रस्ट सेण्टर Etc. से Related Changes किये जा सकते है।

13. Exit (Alt+F4) का Use

इस मेनू का Use MS Access प्रोग्राम से बाहर निकलने या Close करने के लिए किया जाता है। इसके लिए कीबोर्ड से आल्टर के साथ F4 Press करके भी कर सकते है।

इसे भी पढ़े Tally Prime Kya Hai ? | Tally Prime in Hindi

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: