Table of Contents
Microsoft Access Kya Hai – यह एक Type का डाटा बेस मैनेजमेंट सिस्टम है। माइक्रोसॉफ्ट एक्सेस को Microsoft Corporation ने. 1996 में पहली बार launch किया था। यह Microsoft Office का ही एक पार्ट है जिसे माइक्रोसॉफ्ट कारपोरेशन ने Informations को Management करने के लिए तैयार किया जाता है। ये डाटा स्टोर के लिए जेट डेटाबेस इंजन का USe करता है जिसका सबसे अच्छा Example है। Report , Tables , Queries Etc. क्रिएट और एडिट कर सकते है यहाँ नीचे दी गयी Image को देखकर आप उसके प्रत्येक पार्ट के Name को जान जायेंगे की Microsoft Access Kya Hota Hai

Microsoft Access को Open कैसे करे
Microsoft Access को हम Three Types से ओपन कर सकते है। First – स्टार्ट मेनू पर क्लिक करने पर एक लिस्ट ओपन होती है जिसमे हमें माइक्रोसॉफ्ट एक्सेस Name मिल जाता है उस पर क्लिक करके ओपन किया जा सकता है। Second – स्टार्ट मेनू पर क्लिक करके All Programs पर क्लिक करने के बाद एक Second लिस्ट ओपन हो जाएगी जिसमे Microsoft Office नाम पर क्लिक करने पर Microsoft Access मिल जायेगा। Third Option – कीबोर्ड से Window Key + R Press करने से Run Dialog Box Open होता है। जिसमे Microsoft Access का Run Name (जिस नाम से Program को Search किया जाता है ) लिखना होगा। Microsoft Access का Run Name msaccess होता है। Run नाम टाइप करके ओके या एंटर करने से Microsoft Access Open हो जाता है।
इस प्रोग्राम में बनायीं गयी Files को .accdb (Access Data Base) Name से Save किया जाता है जो की Microsoft Access का Extension Name होता है जिससे हम इस Program की File को पहचान सकते है।
Microsoft Access को कई भागों में बांटा गया है
1. Title Bar :- Microsoft Access में ऊपर दिखाई देने वाली पट्टी को टाइटल बार या शीर्षक पट्टी कहा जाता है। यहाँ हमारे द्वारा सेव किये गए डेटाबेस का Name प्रदर्शित रहता है जब तब फाइल को सेव नहीं किया जाता है तब तक यहाँ पर Database1 Name ही शो होता है।
Title Bar में तीन कण्ट्रोल बटन्स दिए गए है। First – मिनीमाइज का होता है। जिसे Keyboard की Shortcut Alt + Space + N से या फिर माउस से क्लिक करके ओपन Microsoft Access को टास्क बार भेजा जा सकता है। Second बटन Maximize या Restore का होता है जिस पर क्लिक करने से प्रोग्राम को स्क्रीन की लम्बाई चौड़ाई के अनुसार कम ज्यादा किया जा सकता है। जिसमे Maximize की Shortcut Alt + Space + X और Restore की Shortcut Alt + Space + R होती है Third बटन क्लोज का होता है। जिसके इस्तेमाल से Microsoft Access प्रोग्राम को Close किया जाता है। इसकी Keyboard Shortcut Alt + F4 या Alt + Space + C होती है।
2. Quick Access Tool Bar :- यह एक सबसे छोटी पट्टी होती है जो टाइटल बार के लेफ्ट साइड में By Default आती है यह Microsoft Access का एक विशेष भाग होती है इसका Use फाइल मेनू के ऑप्शन को रिबन बनाने के लिए किया जाता है। फाइल मेनू के साथ ही बहुत सारे ऑप्शंस को भी रिबन बना सकते है और उन्हें Shortcut के रूप में Use कर सकते है। हम अपनी जरुरत के अनुसार उन्हें जोड़ और हटा भी सकते है।
Quick Access Tool Bar अपनी सुविधानुसार इसके पास वाले पॉइंट पर क्लिक करके शो Above The रिबन से टाइटल बार में दिखा सकते है और शो Below The Ribbon से Ribbons के नीचे भी रखा जा सकता है। इसमें तीन ऑप्शन By Default आते है जैसे :- Save (Ctrl + S), Undo (Ctrl + Z) – इसका Use हमारे द्वारा की गयी अंतिम क्षणों की मिस्टेक को सही करने के लिए किया जाता है Redo (Ctrl + Y) – Undo से हटाई गयी मिस्टेक को वापस लाने के लिए इसका Use करते है।
3. Menu Bar :- टाइटल बार के ठीक नीचे वाली पट्टी को मेनू बार या टैब बार कहा जाता है। क्योकि इसमें एक ही मेनू होता है शेष सभी Four Tabs कहलाते है। इसी टैब बार या मेनू बार के राइट कार्नर में ही Ribbons को Show / Hide करने का ऑप्शन दिया होता है। उसके पास ही हेल्प मेनू भी होता है। जिसे हम F1 Press कर के भी प्राप्त कर सकते है।
4. Ribbon :- मेनू बार या टैब बार के बिल्कुल नीचे दिखाई देने वाले सभी ऑप्शन Ribbons कहलाते है। इन्ही Ribbons के अलग – अलग समूह बनाये होते है जिन्हे ग्रुप्स कहा जाता है। इन्ही ग्रुप्स से मिलकर ही टैब बने होते है। इसकी Shortcut Key Alter होती है।
5. Shutter Bar :- Ribbons के नीचे और Datasheet के लेफ्ट साइड में All Access Object को ही शटर बार कहते है। यहाँ हमारे द्वारा बनाए गए सभी Datasheet रहते है। जिससे हमें किसी भी डाटा को सर्च करने के लिए सरलता रहती है।
7. Text Area :- यह सबसे Important भाग होता है जहाँ हम अपना Datasheet (Table , Queries , Report) आदि इन्सर्ट करके अपना डेटाबेस बनाते है।
8. Scroll Bar :- डेटाबेस के राइट साइड में दिखाई देने वाली एक लम्बी पट्टी ही स्क्रॉल बार कहलाती है। जो हमारे द्वारा बनाये गए डेटाबेस के Table , Queries , Report को Up and Down करने का कार्य करती है ये भी Two Type की होती है। एक हॉरिजॉन्टल स्क्रॉल बार होती है और दूसरी वर्टीकल स्क्रॉल बार होती है।
9. Status Bar :- टास्क बार से ठीक ऊपर और Datasheet के नीचे आने वाली पट्टी स्टेटस बार कहलाती है। जो हमारी हेल्प करने का कार्य करती है। इसमें Datasheet को देखने के तरीके दिए गए है।
Pingback: MS Access File Menu | Microsoft Access File Menu की सम्पूर्ण जानकारी Hindi में - Last-Date
Pingback: Microsoft Access Home Tab | MS Access in Hindi - Last-Date
Pingback: Microsoft Access Create Tab के प्रत्येक Ribbon की जानकारी Hindi में - Last-Date
Pingback: Microsoft Access Design Tab के Options Hindi में - Last-Date
Pingback: Microsoft Access Fields Tab के Options Hindi में - Last-Date
Pingback: MS Excel Data Tab की पूरी जानकारी in Hindi - Last-Date
Pingback: MS Paint View Tab | Microsoft Paint Shortcut Key - Last-Date
Pingback: Shortcut Keys MS Word - Last-Date