fbpx
Microsoft Access Home Tab

Microsoft Access Home Tab | MS Access in Hindi

Table of Contents

Microsoft Access में डेटाबेस बनाने के लिए. टेबल, Query, फॉर्म, रिपोर्ट में Changes करने के लिए बहुत सारे Options दिए गए है। Options के इन्ही समूहो को ही टैब कहते है। इन्ही Options को हम Ribbons कहते है तो चलिए जानते है – Microsoft Access के Home Tab के बारे में।

माइक्रोसॉफ्ट एक्सेस के Home Tab पर जाने के लिए माउस से क्लिक कर सकते है या कीबोर्ड से Alt + H प्रेस कर सकते है।

Microsoft Access में Home Tab को कई Parts में बांटा गया है। जिन्हे ग्रुप्स कहा जाता है प्रत्येक ग्रुप्स को रिबन में बांटा गया है रिबन एक विशेष कार्य से Related Options होते है। यहाँ नीचे आपको होम टैब के इन्ही ग्रुप्स और Ribbons को Details से समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

Home Tab के Options का Use और उनके Work

Microsoft Access के Home Tab में सिक्स ग्रुप्स होते है इसमें Views ग्रुप, क्लिपबोर्ड ग्रुप, सॉर्ट & फ़िल्टर ग्रुप, रिकार्ड्स ग्रुप, फाइंड ग्रुप, टेक्स्ट Formatting Group होते है।

1. Views Group के Use

  • Datasheet View :- इस रिबन का Use टेबल Create करते Time Rows और Columns को व्यवस्थित करने के लिए होता है। By Default यही व्यू ओपन रहता है।
  • Design View :- डेटाबेस में ली गयी टेबल में अलग अलग डाटा के लिए फील्ड तैयार करने के लिए इस ऑप्शन व्यू का Use किया जाता है।

Notes :- टेबल डिज़ाइन करने पर एक Contextual टैब डिज़ाइन ओपन होता है। Contextual टैब – ऐसे टैब जो जरूरत पड़ने पर ही सामने आते है।

2. Clipboard Group के Use

Microsoft Access के Home Tab का क्लिपबोर्ड ग्रुप एक अस्थाई स्टोरेज होता है। जिसमे हमारे द्वारा कट या कॉपी की गयी सामग्री या डाटा तब तक सुरक्षित रहता है। जब तक उस डाटा या सामग्री को पेस्ट नहीं किया जाता है।

  • Cut (Ctrl+X / Ctrl+Insert Key) – Microsoft Access के Home Tab में दिए गए कट Option का Use हमारे द्वारा सेलेक्ट किये गए सेल्स की सामग्री को एक जगह से हटाने के लिए किया जाता है। सामग्री को सेलेक्ट करने के लिए आप माउस से या कीबोर्ड से Shift + Arrow Keys / Navigation Keys का Use कर सकते है। सेलेक्ट करने के बाद माउस से या कीबोर्ड से Control + X या Control + Insert Key का Use किया जा सकता है।
  • Copy (Ctrl+C / Shift + Insert Key) –  Microsoft Access के Home Tab में कॉपी Option का Use सेलेक्ट की गयी सामग्री की हुबहु नक़ल तैयार करने के लिए किया जाता है। सबसे पहले हमें सामग्री को सेलेक्ट करना जरुरी होता है। सामग्री को सेलेक्ट करने के बाद माउस से या कीबोर्ड से Control + C या Shift + Insert Key का Use कर सकते है जिससे हमें दुबारा Write करने की मेहनत नहीं करनी पड़ती है। हमें एक साथ बहुत सारे सेल या सामग्री पेस्ट कर सकते है।
  • Paste (Ctrl+V) – पेस्ट बटन का Use कट या कॉपी की गयी सामग्री को वापस लाने के लिए किया जाता है। जिसके लिए हमें माउस कर्सर को उस सेल पर रखना होगा। जहाँ हम वो सामग्री वापस लाना चाहते है। उसके बाद हमें पेस्ट पर क्लिक करना होता है या हम कीबोर्ड की Control + V का Use कर सकते है। इसी पेस्ट के नीचे दिए गए। पॉइंट में दो ऑप्शन होता है। पेस्ट स्पेशल से हमारे द्वारा कॉपी किये गए डाटा को टेक्स्ट आदि से पेस्ट करने की सुविधा प्रदान करता है। पेस्ट अपेण्ड से हमारे द्वारा लिखी गयी संख्या को अगली रौ में अगली संख्या पेस्ट कर सकते है।
  • Format Painter – Microsoft Access के Home Tab में फॉर्मेट पेंटर का Use हमारे द्वारा सेल पर लगाई गयी Formatting को कॉपी करके अन्य सेल पर पेस्ट किया जा सकता है इसके लिए फॉर्मटेड सेल को सेलेक्ट करके फॉर्मेट पेंटर पर क्लिक कर बिना Formatting सेल को सेलेक्ट करके माउस के क्लिक करने से Formatting अप्लाई की जा सकती है।

3. Sort & Filter Group के Use

Microsoft Access में Home Tab के सॉर्ट & फ़िल्टर ग्रुप से सेल्स, रौ, कॉलम में लिखे गए। डाटा के रिकॉर्ड को जरूरत के अनुसार देखने के लिए किया जाता है।

  • Filter :- सॉर्ट & फ़िल्टर के इस रिबन से सेल में लिखे गए टेक्स्ट को छांट सकते है।
  • Ascending :- इस बटन का Use हमारे द्वारा सेल में लिखे गए टेक्स्ट को आरोही क्रम में रखा जा सकता है।
  • Descending :- इस रिबन का Use सेल में लिखे गए टेक्स्ट को अवरोही क्रम में रखा जा सकता है।
  • Remove Sort :- इस ऑप्शन का Use फ़िल्टर से छांटे गए डाटा को पुनः सही किया जा सकता है।
  • Selection :- इस Command का Use सेल में लिखे गए टेक्स्ट के अनुसार छंटनी कर सकते है।
  • Advanced :- इस बटन का Use फ़िल्टर को हटाने के लिए किया जाता है।
  • Toggle Filter :- इस Command का Use फ़िल्टर को रिकॉर्ड करने के लिए किया जाता है ताकि जब भी आवश्यकता हो पुनः लागू किया जा सके।

4. Records Group के Use

Microsoft Access में Home Tab के रिकार्ड्स ग्रुप में उपलब्ध Ribbons से टेबल में डाटा के रिकॉर्ड को व्यवस्थित करने के लिये किया जाता है

  • Refresh All :- इस ऑप्शन का Use डाटा को रिफ्रेश करने के लिए किया जाता है।
  • New :- इस रिबन का Use टेबल में एक नया रिकॉर्ड लिखने के लिए किया जाता है।
  • Save :- इस बटन का Use हमारे द्वारा लिखे गए डाटा रिकॉर्ड को सेव करने के लिए किया जाता है।
  • Delete :- इस ऑप्शन का Use हमारे द्वारा लिखे गए डाटा रिकॉर्ड को डिलीट करने के लिए किया जाता है।
  • Totals :- इस रिबन का Use हमारे द्वारा लिखे गए डाटा रिकॉर्ड की टोटल करने के लिए किया जाता है।
  • Spelling (F7) :- इस बटन का Use हमारे द्वारा लिखे गए। टेक्स्ट में वर्तनी की गलतियों को सुधारने के लिए किया जाता है।
  • More – इसमें निम्न Options दिए गए है रौ हाइट रिबन से टेबल की रौ की ऊंचाई बढ़ायी जा सकती है। Sub Datasheet कमांड से नयी डाटा शीट को इन्सर्ट किया जा सकता है। हाईड फील्ड ऑप्शन से रिकॉर्ड को छुपाया जा सकता है। Unhide फील्ड ऑप्शन से छुपाये गए रिकॉर्ड को दिखाया जा सकता है। फ्रीज फील्ड रिबन का Use रिकॉर्ड को अपने सामने रखने अर्थात एक जगह ज़माने के लिए कर सकते है। UnFreeze आल फ़ील्ड्स रिबन का Use फ्रीज किये गए रिकॉर्ड पुनः हटाने के लिए करते है। फील्ड Width ऑप्शन से टेबल के कॉलम की चौड़ाई बढ़ायी जा सकती है।

5. Find Group के Use

  • Find (Ctrl+F) – इस ऑप्शन का Use लिखे गए टेक्स्ट में से किसी टेक्स्ट को हाईलाइट करने के लिए किया जाता है।
  • Replace (Ctrl+H) – इस रिबन का Use लिखे गए टेक्स्ट के स्थान पर दूसरा टेक्स्ट लिखने के लिए किया जाता है।
  • Go To (Ctrl+G) – इस Command का Use सेल संख्या पर जाने के लिये किया जाता है।
  • Select :- इस बटन का Use हमारे द्वारा लिखे गए डाटा के एक रिकॉर्ड को सेलेक्ट करने के लिए किया जाता है। Select All (Ctrl + A) कमांड से लिखे गए सभी रिकॉर्ड को चुनने के लिए किया जाता है।

6. Text Formatting Group के Use

Microsoft Access में Home Tab के फॉण्ट ग्रुप में उपलब्ध Ribbons से सेल्स पर Formatting लगाई जा सकती है। इसमें लगायी गयी Formatting सारे डाटा पर एक जैसी ही रहती है। जैसे :- फॉण्ट फैमिली, फॉण्ट साइज, बॉर्डर, फॉण्ट स्टाइल, कलर आदि।

  • Font Family – इस ऑप्शन का Use टेबल की Language को सेलेक्ट करने के लिए किया जाता है। जिसमे कुछ इंग्लिश फॉण्ट – कालिबरी, टाइम्स न्यू रोमन, ब्रश स्क्रिप्ट, इम्पैक्ट, एलीफैंट Etc. होते है। और हिंदी फॉण्ट – Kbc , DevLys , Kruti Dev , चाणक्य, मंगल Etc. होते है। आप अपनी जरुरत के अनुसार Language Select कर सकते है।
  • Font Size – इस रिबन का Use टेबल की साइज को सेलेक्ट करने के लिए किया जाता है। इसमें मिनिमम साइज 8 Point के होते है और साथ ही मैक्सिमम साइज 72 Point के होते है।
  • Bullet – हमारे द्वारा सेलेक्ट किए गए डाटा के आगे निशान लगाने के लिए किया जाता है।
  • Numbering – हमारे द्वारा सिलेक्टेड डाटा के आगे संख्या, वर्णमाला आदि लगाने के लिए इसका Use किया जाता है।
  • Increase Indent – हमारे द्वारा सेलेक्ट किए गए डाटा को पीछे खिसकाने के लिए इसका Use किया जाता है।
  • Decrease Indent – हमारे द्वारा सिलेक्टेड डाटा को आगे खिसकाने के लिए इसका Use किया जाता है।

 

  • Bold (Ctrl + B) का Use हमारे द्वारा सेलेक्ट किये गए टेबल के डाटा को गहरा करने के लिए किया जाता है।
  • Italic (Ctrl + I) का Use हमारे द्वारा सेलेक्ट किये गए टेबल के डाटा को तिरछा करने के लिए किया जाता है।
  • Underline (Ctrl + U) का Use हमारे द्वारा सेलेक्ट किये गए टेबल के डाटा के नीचे Line लाने के लिए किया जाता है।
  • Font Color – सिलेक्टेड टेबल के डाटा के टेक्स्ट को रंगीन करने के लिए या उन्हें कलर देने के लिए इसका Use किया जाता है।
  • Text Highlight Color – सेलेक्ट किए गए टेबल के डाटा को चमकाने के लिए किया सकता है।
  • Back Ground Color – टेबल के डाटा के पीछे Background में अलग-अलग कलर्स देने के लिए किया सकता है।
  • Left Alignment – हमारे द्वारा सिलेक्टेड टेबल के डाटा के टेक्स्ट को लेफ्ट साइड से लिखने के लिए इसका Use किया जाता है।
  • Center Alignment – सिलेक्टेड टेबल के डाटा के टेक्स्ट को सेण्टर साइड से लिखने के लिए इसका Use किया जाता है।
  • Right Alignment – हमारे द्वारा सिलेक्टेड टेबल के डाटा के टेक्स्ट को राइट साइड से लिखने के लिए किया जाता है।
  • Border का Use हमारे द्वारा सेलेक्ट किये गए टेबल के डाटा के चारो ओर Line लाने के लिए किया जाता है। साथ ही बॉर्डर की साइज, कलर, स्टाइल भी चेंज किये जा सकते है।

Alternate Row Color – इस Command का Use हर एक Row को छोड़कर अगली Row के पीछे कलर करने के लिए किया जाता है।

Note :- बोल्ड, इटैलिक, अंडरलाइन, हाईलाइट कलर, फॉण्ट कलर आदि टॉगल बटन कहलाते है।

इसे भी पढ़े MS Access File Menu | Microsoft Access File Menu की सम्पूर्ण जानकारी Hindi में

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: