Table of Contents
Excel में IF function एक बहुत ही Important Function है। इसका इस्तेमाल हम Excel में तब करते है जब हमे किसी condition के आधार पर हमे main Data से कुछ perticular information को सर्च करना होता है। Excel में इस Function को Logical function की category में रखा गया है।
इस तरह से Data को find करने के लिए IF function के साथ हमे एक logical condition देना होता है। इस logical condition के Pass होने या Fail होने पर हमे किस प्रकार की Value चाहिए, यह भी हमे IF function में डिफाइन करना होता है।
आगे इस Post में हम Example द्वारा समझेंगे कि Excel में IF function का Use कैसे करते है।
Syntax-
=IF(logical_test,[value_if_true],[value_if_false]
Arguments-
logical_test- इस argument में हम एक condition देते है। इस condition के सही होने पर IF function पहले argument को execute करता है और गलत होने पर यह दूसरे argument को execute करता है।
[value_if_true]- यह दूसरा argument है। condition पास होने पर जो Value हमे Cell में चाहिए उसे हम इस argument में देते है।
[value_if_false]- यह तीसरा argument है। जिसमे condition Fail होने पर जो Value हमे Cell में चाहिए उसे हम इस argument में देते है।
How to use IF Function in Excel in Hindi
Excel में IF function का इस्तेमाल कैसे करते है इसे हम इस Post में एक simple Example के द्वारा समझेंगे। इसके लिए हमने यहाँ एक Data लिया है जिसमे तीन Column -Name, Marks और Result दिए गए है।
तीसरे Column Result में हमे IF function का Use करके यह पता करना है कि कौन से Students Pass हुए और कौन से Fail.
![]() |
Condition– जिन students के Mark “50” से ज्यादा है वह pass माने जायेगे और जिनके “50” से कम है वो fail होंगे।
Answer
![]() ![]() ![]() |
फार्मूला को समझे
IF function में हमने यह condition दिया है कि अगर B2 Cell में दी गयी Value 50 से बड़ी है तो “pass” दिखाए नहीं तो “fail” दिखाए।
= IF($B2>50, “pass”, “fail”)
Note- “>” sign को हम greater than बोलते है इसका इस्तेमाल दो Numbers को compare करने के लिए किया जाता है। इस sign के पहले दी गयी Value बड़ी और बाद में दी गयी Value छोटी मानी जाती है।
Formula लगाने के बाद जब हम enter key Press करेंगे तो C2 cell में output “pass” Display हो जायेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि B2 Cell में दी गयी Value 50 से बड़ी है।
![]() ![]() ![]() |
अब cursor को C2 Cell में रखे और right bottom corner से नीचे की तरफ Drag करे। जिससे Formula बाकी Cell में apply हो जाये।
या फिर C2 Cell में Cursor रखकर और फिर ctrl+down arrow key के द्वारा बाकी Cell को Select करे और ctrl+d Press करे। इससे भी Formula बाकी Cell में apply हो जायेगा।
![]() ![]() ![]() |
आप ऊपर Image में देख सकते है कि जिनके Marks 50 से ज्यादा है उन सभी Students के सामने वाले Cell में “pass” और जिनके Marks 50 से कम है उनके सामने वाले Cell में “fail” Display हो रहा है।
Read Also Logical Function in Excel in Hindi
Pingback: Vlookup and if Function Example in Hindi - Last-Date