fbpx
Ice Cream Cake Maker

Ice Cream cake maker | क्या है आइस क्रीम केक मेकर गेम?

Table of Contents

Ice Cream Cake Maker

नमस्कार दोस्तों, स्वागत करते हैं आप सभी का हमारी वेबसाइट last-date.com पर। दोस्तों आज हम आपसे जिस विषय पर बात करने वाले है वह एक ऑनलाइन एंड्रॉयड फोन में खेला जाने वाला एक गेम है। आज के इस आर्टिकल में हम आपसे Ice Cream cake maker के बारे मे बात करेगे। यह गेम वास्तव मे क्या है, और इस गेम को खेलते कैसे है, इस गेम के नियम क्या है, अगर आपको जाननी है इस गेम से जुड़ी ये सारी बाते तो पढ़िए हमारे आज के आर्टिकल को अंत तक ध्यानपूर्वक।

क्या है आइस क्रीम केक मेकर गेम?

आइस क्रीम केक मेकर एक गेम है। जिसे कंप्युटर में खेला जाता है। किन्तु अब इसे एंड्रॉयड स्मार्टफोन में भी आसानी से खेला जाना सम्भव है। यह खेल काफी सरल है। इस गेम को छोटा, बड़ा, बुढा किसी भी आयु का व्यक्ति बड़ी ही सरलता से खेल सकता है। यह गेम काफी आकर्षित तरीके से डिजाइन किया गया है। यह गेम पूर्णतः रसोई पर बनाय जाने वाले केक पर निर्भर करता हैं। आम तौर पर इस खेल को खेलना ज्यादातर केक लवर और किचन प्रेमी ही करते है।

कैसे खेले आइस क्रीम केक मेकर गेम?

दोस्तों जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है कि यह खेल पूर्ण रूप से किचन और केक से संबंधित है। इस गेम मे आपको विभिन्न रंग की आइस क्रीम दी जाती है। जिनकी सहायता से आपको सुन्दर केक का निर्माण करना होता है। केक की तस्वीर आपको अपने कंप्युटर, स्मार्टफोन की स्क्रीन पर दी जाती है, वैसे ही डिजाइन का केक आपको तैयार करना होता है। किन्तु इस गेम में twist यह है कि जैसे जैसे आप गेम मे आगे बढ़ते है इस गेम में उपलब्ध करायी जा रहीं सामग्री की गति भी तेज हो जाती है। आपको उसकी गति के अनुसार अपने खेल खेलने की गति को मैनेज करना होगा। जिससे आपको गेम में उपलब्ध करायी जा रहीं चीजे आपके हाथ से ना निकले और आप उनका सही उपयोग कर पाय।

kitchen प्रेमी ज्यादा खेलना पसंद करते है इस गेम को

Ice Cream cake maker का डिजाइन ही कुछ इस तरह किया से किया गया है कि किचन लवर्स इसकी तरफ आकर्षित होते है। यूँ तो यह गेम छोटे और बड़े सभी खेलना बहुत पसंद करते हैं। इस गेम को बच्चों के लिए अधिक आकर्षित बनाने के लिए, इस गेम मे एक बुढ़ा आदमी कोने मे कार्टून बन कर खड़ा हुआ होता है, जो बार बार आपके केक का पूरी तरह से तैयार होने का इंतजार करता है। और अंत मे जैसे ही आपका केक तैयार हो जाता है वह उसे खा कर खुश हो जाता है। इस बूढे कार्टून की खास बात यह है कि जैसे ही आप स्क्रीन के दिए हुए केक से विपरीत आपने केक का निर्माण करते है, उसी वक़्त यह अपना उदास चेहरा बना कर आपको हिंट देता है कि आप गलत खेल रहे है।

केक लवर भी फैन है इस खेल के

हम आपको बता दे कि इस गेम को खेलना जितना किचन लवर्स करते है उतना ही अधिक इस गेम को ले कर आकर्षित केक लवर्स भी है। इस गेम में इतने सुन्दर और आकर्षित कर देने वाले केक डिजाइन होते है कि लोगों का मन खुद-ब-ख़ुद इस गेम को खेलना और केक बनाने का करता हैं। तो दोस्तों अगर आप भी है किचन लवर या केक लवर तो जल्दी से इस गेम को खेल कर इस केक मेकर गेम के मजे उठाए। और अगर आप किचन और केक लवर नहीं भी है तो भी जल्दी से इस गेम को खेल कर देखिये यह गेम बहुत आकर्षित और दिलचस्प है।

आपके फोन के प्ले स्टोर पर आसानी से उपलब्ध

दोस्तों आप भी खेलना चाहते हैं अगर इस बेह्तरीन गेम को तो अब यह आसानी से हो पाना सम्भव है। मतलब अब बिना किसी खास मेहनत के इस गेम को आसानी से आप अपने फोन के play store से इनस्टॉल कर के खेल सकते है। तो दोस्तों अब इंतजार किस बात का जल्दी से उठाईए अपने स्मार्टफोन फोन को और हो जाइए खेलने को तैयार इस दिलचस्प गेम को।

केक मेकर गेम के कई अन्य वर्शन भी उपलब्ध

यहाँ आपको बता देने वाली एक बात अत्यंत महत्वपूर्ण यह हैँ की केक मेकर गेम की शुरुवात कंप्यूटर के विकास में की गयी थी। यह गेम आपके कंप्यूटर में पहले से ही फ्री में डाउनलोड मिलता था किन्तु जैसे जैसे हमने तरक्की करी इस गेम को android phone में भी खेलना का मौका दिया जाने लगा। और समय के रफ़्तार के साथ ही इस गेम ने भी रफ़्तार पकड़ी और इसके कई अन्य new version भी develop किये गए। और अब इस गेम को आप अपने android phone में आसानी से new versions के साथ भी खेल सकते हैँ।

मनचाही Themes रख सकते हैँ

इस गेम की एक अन्य खास बात ये भी हैँ की इस गेम के किसी भी version को आप खेल रहे हो तो आप अगर automatic दी गयी theme से bore हो गए हो तो अब अपनी इच्छानुसार इस गेम की theme को चेंज कर सकते हैँ। Themes change करने के कई विकल्प होते हैँ आपके पास अपनी मर्ज़ी से कोई भी theme जो आपको पसंद आय वह गेम को और आकर्षित बना कर खेलने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैँ।

Cake Maker Game’s Level

केक मेकर गेम एक ऐसा गेम हैँ जिसे पूरा का पूरा आप अपनी तरह अपनी मर्ज़ी के अनुसार बना के खेल सकते है। और दोस्तों अगर हम बात करते है केक मेकर गेम के लेवल की तो इसमें भी आपको चॉइस दी जाती है। इस गेम में आप अपनी मर्ज़ी का लेवल choose कर के गेम को सरल और hard बना सकते है। इस गेम में टोटल 3 लेवल choose करना का ऑप्शन आपके पास होता है। पहला low level , दूसरा medium और तीसरा high level का ऑप्शन होता है।

Low Level

यदि आप इस गेम में low level choose करते है तो आपको ऐसे केक के डिज़ाइन बनाने को दिए जाते है जो बिलकुल आसान होता है और जिसे आप आसनी से पार कर सकते है।

Medium Level

अगर आप इस गेम में low level ना चुन कर medium level चुनते है तो आपको ऐसा cake बनाने को दिया जाता है जो ना ही तो बहुत मुश्किल होता है और ना ही बहुत सरल। यूँ तो आप यह level भी आसानी से क्रॉस कर सकते है पर यह level low level से थोड़ा सा मुश्किल होता है।

High Level

दोस्तों अगर आप इस गेम में high level का चयन करते है तो आपको बहुत ही मुश्किल cake डिज़ाइन दिया जाता है। जिसे बनाने में आपको अपने दिमाक की अधिक जरूरत पड़ेगी। क्यूंकि high level, low level और  medium level से थोड़ा सा मुश्किल डिज़ाइन किया गया होता है।

यह भी पढ़े Car Racing Game | अपने दोस्तों के साथ भी खेल सकते हैं ऑनलाइन 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: