fbpx
How to Crop Image

How to Crop Image in Photoshop

Table of Contents

How to Crop Image in Photoshop – Image के अनावश्‍यक Part को हटाने के लिए अथवा Image के आवश्‍यक Part को ही Image के रूप में Use करने के लिए, Image को Crop करना कहलाता हैं। Adobe Photoshop में Marquee Tool से Image का वांछित Rectangular भाग Select करके Image Menu के Crop Option का Use करके या Crop Tool का Use करके Image को Crop किया जा सकता हैं।

Marquee Tool से Image के वांछित Rectangular भाग को Select करके Image Menu के Crop Option का Use करने पर Image का शेष भाग Image से हट जाता हैं और Image का केवल Select किया हुआ भाग ही रह जाता हैं।

Crop Tool का Use Image से Select किये गये भाग को ही सम्‍पूर्ण Image के रूप में Use में लाने के लिये किया जाता हैं। इस Tool को Select करके Image के वांछित भाग पर Drag करके Image वांछित भाग को चतुर्भुज के आकार में Select कर लिया जाता हैं। इस प्रकार Select किये गये भाग के चारों ओर एक भाग काले Color से आच्‍छादित प्रदर्शित होता हैं। Select किये गये भाग पर Double Click करने पर केवल Select किया गया भाग ही Image में रह जाता हैं और शेष भाग मिट जाता हैं।

How to Save Image in Photoshop (इमेज को सेव करना)

Adobe Photoshop में Image पर किये गये कार्य को सुरक्षित अर्थात् Save करने लिए Save option का use किया जाता हैं इसे Use करने के लिए File Menu के Save Option का Use किया जाता हैं। Key-Board पर Ctrl ‘Key’ और S ‘Key’ को एक साथ Press कर के भी Image पर किये कार्य को Save किया जा सकता हैं।

यदि किसी ऐसी File पर कार्य किया जा रहा हैं, जिसे Adobe Photoshop में पहले ही सुरक्षित अर्थात् Save किया जा चुका हैं, तो उपरोक्‍तानुसार Image File को Save करने पर इसमें किये गये Changes तुरन्‍त ही Save हो जाते हैं, परन्‍तु यदि किसी नयी Image पर कार्य किया जा रहा हैं, तो इस पर किये गये कार्य को उपरोक्‍तनुसार Save करने पर Monitor Screen पर Save as Dialog Box प्रदर्शित होता हैं।

1. इस Dialog Box का Use वर्तमान में दिखाई जाने वाली Image File को किसी अन्‍य नाम अथवा Format में सुरक्षित करने के लिये किया जाता हैं। Adobe Photoshop के File Menu में स्थित Save As Option का Use करने पर भी Monitor Screen पर Save As Dialog Box Show होता हैं।

2. इस Dialog Box में Look In List Box में उस Folder को Select किया जाता है, जिसमें इस Image File को Save किया जाना हैं। File Name Text Box में Image File का Name Type किया जाता हैं। इस Dialog Box में Format List Box में इस Image File का वर्तमान Format Show होता हैं, यदि इसे किसी अन्‍य Format में Save किया जाना हैं, तो Format List Box को Down Arrow पर Click करने पर Show होने वाले विभिन्‍न Formats की सूची में से वांछित Format को Select करके File का Format भी Change किया जा सकता हैं।

3. इस Dialog Box में स्थित Check Box as a copy को Select करने से वर्तमान Image की एक नयी Image File, जिसके Name में वर्तमान Image File के Name के बाद Copy को Select करने से वर्तमान Image की एक New Image File, जिसके Name में वर्तमान Image File के Name के बाद Copy शब्‍द जुड़ जाता हैं, के रूप में Save हो जाती हैं। यदि इस Option का Use किसी ऐसी Image File के लिये किया जा रहा हैं, जिसमें एक से अधिक Layers का Use किया गया हैं, तो Photoshop Format के अतिरिक्‍त किसी अन्‍य Format में इस Image की प्रति बनाने पर सभी Layers Merge होकर एक ही Layer में परिवर्तित हो जाती हैं।

4. इस Dialog Box में वांछित निर्धारण करने के बाद Command Button Save पर Click करके वर्तमान Image File को नये Name से नये Format में Save किया जा सकता हैं।

Read Also How to Create New Image in Photoshop 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: