fbpx
Home Tab in MS Excel

Home Tab in MS Excel | Use of Home Tab in MS Excel

Table of Contents

Home Tab in MS Excel | MS Excel me Home Tab ka Use

 Home Tab in MS Excel  – Microsoft Excel Sheet में डाटा एंट्री करने या कोई भी एडिटिंग करने के लिए बहुत सारे टूल्स बनाए गए हैं। ये टूल्स आप जैसे ही अपने Computer में Microsoft Excel Program को Open करते हैं और उसके टाइटल बार के ठीक नीचे कई टैब या Menu दिए गए हैं। इन सभी टैब के बारे में आप एक-एक करके सीखेंगे।

फ्रेंड्स आज के Article में आप सीखेंगे Microsoft Excel Program में सबसे पहले स्थान पर स्थित Home Tab के बारे में। माइक्रोसॉफ्ट वर्ड और माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल के होम टैब में ज्यादा अंतर नहीं है।

तो फ्रेंड्स आइए देखते हैं Microsoft Excel के अंदर होम टैब के Groups और उनके Use-

माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल में Home Tab को कई Group में बांटा गया है। सभी Group में अलग-अलग काम के लिए अलग-अलग कमांड्स या टूल्स बनाया गया है। आप इन Tools को Mouse के द्वारा Click करके Use कर सकते हैं।

Home Tab के Groups के नाम और उसके Uses

फ्रेंड्स माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल प्रोग्राम में कौन सा Group है इसे आप नीचे देख सकते हैं इनके Name कुछ इस प्रकार से हैं-

  • Clipboard
  • Font
  • Alignment
  • Number
  • Style
  • Cells
  • Editing

Clipboard-

यह एक अस्थाई Storage होता है। जहां आपके द्वारा Sheet पर की गई Data को कट या कॉपी करते हैं। वह इसी Clipboard में Save हो जाता है। और यह Data Clipboard में तब तक रहता है जब तक कि आप अपने Computer System को Close नहीं कर देते हैं। System को Close करने के बाद यह कट या कॉपी किये गए Data को Clipboard से स्वतः ही हट जाता है।

Friends क्लिपबोर्ड ग्रुप में इसके और कई टूल्स है। जैसे-

  1. Cut- इस टूल्स के द्वारा आप अपने Data को एक जगह से हटाकर दूसरी जगह पर रख सकते हैं।
  2. Copy- इस Tools के द्वारा सेलेक्ट किए गए Data का डुप्लीकेट बनाने के लिए इसका Use करते हैं। एक बार कॉपी करने के बाद अनेक बार पेस्ट कर सकते हैं।
  3. Paste Tool- इस टूल के द्वारा कॉपी किए गए Data को किसी other जगह पर पेस्ट करने के लिए Use किया जाता है।
  4. Format Painter- Friends इस Tools की Help से किसी फॉर्मटेड डाटा का Same to Same दूसरा कॉपी या उसी की तरह कोई भी Data बनाने के लिए इसका Use किया जाता है।

Font Group

  • Bold- यह Command का Use Selected Text को मोटा और गहरा करने के लिए किया जाता है।
    Shortcut :- Ctrl + B
    Example:- Last Date
  • Italic- इस Command का Use Selected Text को तिरछा (Italic) करने के लिए किया जाता है।
    Shortcut :- Ctrl + I
    Example:- Last Date
  • Underline- इस Command की Help से Selected किये गए Text के नीचे Line लगाने के लिए किया जाता है।
    Shortcut :- Ctrl + U
    Example:- Last Date
  • Font Style- इस Command की Help से आप अपने लिखने की Style को Change कर सकते है। इसमें एक Drop Down List होती है, जिसमे बहुत सारे अलग – अलग Style वाले Font होते है। आप जैसा Style वाला Font करना चाहे कर सकते हैं। जैसे – Arial, Arial Black, Calibri body etc.
    Shortcut Key :- Ctrl + Shift + F
  • Font Size- इस Command की Help से Type किये गए Text का Size को कम या ज्यादा कर सकते हैं। Font Size Group में 8-72 तक Size रहता है।
  • Increase Font-  इस Command की Help से Selected Text की Size को बड़ा करने के लिए Use किया जाता है।
    Shortcut Key :- Ctrl + > 
  • Decrease Font- इस Command की Help से Selected Text की Size को छोटा करने के लिए Use किया जाता है।
    Shortcut Key :- Ctrl + <
  • Cell/Fill Color- Frinds इस ऑप्शन से टेक्स्ट के नीचे किसी Color से Highlight करने के लिए इसका Use किया जाता है। जैसे –

  • Text / Font Color- इस Option की Help से Select किये गए Text का Color Change किया जाता है। जैसे –
    Last Date
  • Border- इस Tools के द्वारा जितने Data में Border देना चाहेंगे उसे Select करके इस Border Tools से अपने Data में Border बना सकते हैं।

Alignment Group –

  1. Top Align- इस की Help से आप किसी Cell के Top में Text लिख सकते हैं।
  2. Middle Align- इस से आप किसी Cell के बीच में Text लिख सकेंगे।
  3. Bottom Align- इस के द्वारा Cell के नीचे Text लिख सकते हैं।
  4. Align Text Left- इस Text Align के द्वारा Cell में अपने Text को Cell के Left में लिख सकते हैं।
  5. Align Text Center- इस की Help से Cell के बीच में लिख सकते हैं।
  6. Align Text Right- इस के द्वारा टेक्स्ट को Cell के राइट साइड में लिख सकते हैं।
  7. Orientation- इस का Use अपने Data को Rotate करने के लिए किया जाता है।
  8. Decrease Indent- किसी भी Data को Cell में पीछे की ओर shift करने के लिए इस का use किया जाता है।
  9. Increase Indent- किसी भी Data को Cell में आगे बढ़ाने के लिए इस का Use किया जाता है।
  10. Wrap Text- किसी Data को Cell की निश्चित चौड़ाई में तोड़कर नीचे लिखने के लिए Wrap टेक्स्ट टूल का Use किया जाता है।
  11. Merge & Center- इस Tools से आप Sheet के एक से अधिक Cell को मिला सकते हैं और Data को Cell के बीच में लिख सकते है।

Number Groups-

इस Group की Help से Number के प्रकार जैसे – Accounting, Currency, Decimal आदि कई Types के Number का Use करके अपनी इच्छानुसार जानकारी दे सकते हैं।

General- इस Drop Down में Click करने से कई तरह के Option आते हैं। जैसे –

नंबर स्टाइल, करेंसी फॉर्मेट, एकाउंटिंग, शार्ट डेट, लॉन्ग डेट, टाइम फॉर्मेट, परसेंटेज, फ्रैक्शन, साइंटिफिक etc.

Style Group-

इस स्टाइल ग्रुप के अंदर भी कई टूल्स है। जैसे –

  1. Conditional formatting- इस टूल्स ग्रुप्स के अंदर आप और कई तरह के काम कर सकते हैं। जैसे – Highlight Cell Rules, Top/Bottom Rules, Data Base Color Scales, Icon Sets etc.
  2. Format as Table- इस Tools के द्वारा Sheet में बनाया गया Data पर Table को अलग-अलग Style में Change करने के लिए किया जाता है।
  3. Cell Style- यह Tool भी Format as Table की तरह Work करता है। यह Cell में उपस्थित Data को अलग-अलग Style में Change करने के लिए किया जाता है।

Cells Group-

Cell Style Group में तीन टूल्स मिलते है। जैसे –

  1. Insert- इस टूल्स के माध्यम से अपने शीट पर नए सेल, शीट Rows, शीट कॉलम या न्यू शीट भी इन्सर्ट कर सकते हैं।
  2. Delete- इस Tools से Sheet के Cell, Rows, Column या फिर शीट को डिलीट कर सकते हैं।
  3. Format- इस Tool से बहुत सारे काम कर सकते हैं। जैसे –
    • Row Height- Text के Size के अनुसार Cell की ऊंचाई को Set करना।
    • Auto Fit Row Height- Text के अनुसार Cell के Size को स्वतः ही Set करना।
    • Column width- इस Tool से Data के अनुसार Column के चौड़ाई को Set किया जाता है।
    • Auto Fit Column width- इस Tool के द्वारा Data के अनुसार Column की चौड़ाई को स्वतः ही Set करना।
    • Hide/Unhide- इस Tool की Help से किसी भी Row, Column या Sheet को Hide/Unhide में Use कर सकते हैं।
    • Rename Sheet- इसके द्वारा Sheet के Name को Change कर सकते हैं।
    • Move or Copy Sheet- इसकी Help से किसी Sheet को एक जगह से दूसरी जगह पर या उसका दूसरा Copy बना सकते हैं।

Editing Group-

इस Group के अंदर बहुत सारे काम किया जा सकता है – जैसे –

  1. Auto Sum- इस Tool की Help से सिलेक्टेड Data को जोड़ने के लिए Use किया जाता है।
  2. Fill- इसके द्वारा शीट पर same Data को लेफ्ट, राइट, अप या डाउन की ओर Fill करने के लिए Use किया जाता है।
  3. Clear- इस टूल के द्वारा सेल में किये गए Formatting को हटाने के लिए।
  4. Short & Filter- यह टूल अपने Data को आरोही या अवरोही क्रम में व्यवस्थित करने में किया जाता है। इससे Data को Filter करने में सुविधा होती है।
  5. Find & Select- इस Group की Help से अपने शीट में उपस्थित Data को Search करने, Change करने आदि में Use किया जाता है।

आपने क्या सीखा?

इस Article के माध्यम से आज मैंने MS Excel में होम Tab क्या है (Home Tab in MS Excel) और इसका Use कैसे करते हैं। इसके बारे में पूरी जानकारी विस्तार पूर्वक देने की कोशिश की है। अगर आपके अनुसार कोई कमी लगता है या कुछ छूट गया है। तो कृपया मुझे Comment करके बताएं। ताकि मैं उसे सुधार कर सकूँ। और Article अच्छा लगा हो तो अपने Friends को भी Share जरूर करें।

इसे भी पढ़े Shortcuts in Excel | Microsoft Excel | Shortcuts That Every Windows User Should Know

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: