fbpx
fruit-cut-game

Fruit cut game क्या है? | बैकग्राउंड म्यूजिक कैसे हटाए | फ्रूट कट में दो गेम मोड

Table of Contents

Fruit Cut Game नमस्कार दोस्तों,कैसे है आप सब? आशा करती हूँ आप सभी स्वस्थ और सुखी होंगे और इसी के साथ स्वागत है आप सबका एक बार फ़िर हमारी वेबसाइट last-date.com पर। दोस्तों आज के आर्टिकल में हम आपको बताएगे एक नए गेम के बारे मे जिसे आप लोग अपने एंड्रॉयड फोन मे आसानी से खेल सकते है। आज हम बात करेगे फ्रूट कट गेम के बारे में जिसे खासतौर पर बच्चे खेलना बहुत ज्यादा ही पसंद करते है। तो अगर आपको भी जाननी है है इस गेम से जुडी मजेदार बाते और साथ ही जानना चाहते है की कैसे खेलते है यह गेम तो बने रहिये हमारे आज के article मे शुरू से अंत तक।

फ्रूट कट गेम क्या है?

दोस्तों आम भाषा मे fruit cut game एक क्लासिक फ्रूट गेम है। इसमे फल को काटने के लिए एक चाकू का उपयोग किया जाता है। जितना ज्यादा आप फ्रूट को काटेंगे, उतना उच्च स्कोर आपको प्राप्त होगा।
दूसरे शब्दों में फ्रूट कटिंग गेम एक नया आर्केड गेम है जिसमें हमे फलों को काटना होता हैं। इसमें स्क्रीन पर जाते हुए फ़ूलों को चाकू मार के काटने होते है। आमतौर पर इसमे फलो के छोटे बड़े टुकड़ों को काट कर स्कोर बनाना पड़ता है। जितने अधिक फल आप एक बार मे काटेंगे उतना अधिक स्कोर आपको प्राप्त होगा।

फ्रूट कट में दो गेम मोड

fruit cut game मे दो प्रकार के गेम मोड है। पहला  क्लासिक और दूसरा आर्केड। यह दोनों ही गेम मोड एक दूसरे से पूरी तरह से अलग अलग है। पहले गेम मोड में, आपको एक मिनट का समय दिया जाता है। जिसमें आपको करना यह होता है कि आपसे जितना संभव हो पाय उतने अधिक फल काट दे। जितने अधिक फल आप काटेंगे आपको उतने अधिक अंक प्राप्त होंगे। इस प्रकार आप उच्चतम स्कोर प्राप्त कर सकते हैं।
दूसरे गेम मोड़ में आपको पहले से अधिक चुनौती का सामना करना पड़ता है। यह एक बहुत कठिन चुनौतियों की एक बड़ी श्रृंखला होती हैं। इसमे भी आपको फलो को काटना पड़ता है किन्तु गेम मे एक twist यह है कि आपको फ्लो के साथ साथ बम भी दिए जाते है। कहने का तात्पर्य यह है कि आपके फोन के स्क्रीन पर यह गेम खेलते समय फ्रूट के साथ साथ बम भी आते जाते रहेगे। किन्तु आपको बम से बच कर केवल fruits को ही काटने होंगे। जहां पर भी आप गलती से भी फ्रूट के साथ साथ बम को भी काट देते है वही पर आप आउट हो जाएगे और आपके स्कोर की गिनती वही समाप्त हो जायगी।

fruit-cut

Fruit cut game मे भी गेम म्यूजिक उपलब्ध है।

दोस्तों fruit cut game मे भी अन्य गेम्स की भांति गेम म्यूजिक की सुविधा उपलब्ध है। जैसे ही आप अपने phone मे fruit cut game app पर क्लिक करते है इस गेम का म्यूजिक बजना प्रारम्भ हो जाता है। और वह आपकी moment के according change भी होते रहते है। ज्यादातर गेम्स मे यह म्यूजिक की सुविधा उपलब्ध रहती है। गेम के बैकग्राउंड मे म्यूजिक बजने से कई बार लोगो का आकर्षण गेम की ओर अधिक बढ़ता है। और इससे गेम अधिक रोचक भी लगता है।

बैकग्राउंड म्यूजिक को हटाने का भी ऑप्शन

हर गेम की तरह इस गेम में भी बैकग्राउंड म्यूजिक की सुविधा दी जाती है। किंतु यदि आपको किसी भी वजह से यह बैकग्राउंड म्यूजिक इरिटेट कर रहा है या फिर यूं कह लें कि आप ट्रैवलिंग में इस बैकग्राउंड म्यूजिक का इस्तेमाल नहीं कर सकते क्योंकि आपके साथ में बैठे व्यक्ति को इससे कोई परेशानी ना हो इसलिए आप इस बैकग्राउंड म्यूजिक को हटा भी सकते हैं। बस आपको स्क्रीन पर एक क्लिक करके इस बैकग्राउंड म्यूजिक के ऑप्शन को ऑफ कर सकते हैं और शांति से इस खेल का आनंद ले सकते हैं।

विभिन्न फलो से बना हुआ गेम

केले, सेब, अनानास, नारंगी, नींबू, पपीता, स्ट्रॉबेरी, तरबूज आदि फलो के इस्तेमाल से यह गेम बना है। फलो के कॉम्बिनेशन से यह गेम बेहद आकर्षक लगता है। आपको चाकू की सहायता से इन फलो को काटना होता है। जितने कम समय मे आप अधिक से अधिक फलो को काटेंगे उतना ही अधिक आपका स्कोर होगा।

बमो से बचते हुए खेलने वाला गेम

दोस्तों यह गेम वैसे तो बहुत सीधा सरल है किन्तु वास्तव मे यह गेम उतना सरल है नहीं जितना सुनने मे लगता है। इस गेम मे ताज़ा फलो के साथ साथ बम भी बीच बीच मे आते रहते है। आपको अपनी चाकू से प्रहार कुछ इस प्रकार से फलो पर करना है की आपका निशाना केवल फल पर लगे बम पर नहीं यदि आपका निशाना गलती से भी बम पर लगता है तो आपका गेम वही ओवर हो जाता है। साथ ही एक बात और जो अत्यंत महत्वपूर्ण है वह यह है की गेम मे स्क्रीन पर फल या बम एक ही जगह नहीं रुके रहते है यह स्क्रीन पर स्पीड मे आते जाते रहते है।

ध्यान केंद्रित कर के खेलने वाला गेम

इस गेम को बहुत ही ज्यादा चालाकी के साथ खेलने की जरूरत है। इस बात का विशेष ध्यान रखे की गेम खेलते हुए आपका पूरा ध्यान गेम मे केवल फलो को काटने पर होना चाहिए। यदि आपका ध्यान भटकता है तो फलों की जगह बम भी कट सकता है आप उसके परिणाम स्वरूप आपका गेम वही ओवर हो सकता है। जैसा कि हम उपरोक्त बता चुके हैं कि गेम में फलों के साथ-साथ बम भी आते रहते हैं। तो इस ओर विशेष ध्यान देना होगा कि कहीं आपका ध्यान भटकने से फलों की जगह बम ना कट जाए। जितने अधिक फल काटकर आप आउट होंगे उतना ही अधिक आपका स्कोर होगा। प्रयास करें कि कोई भी बम फटने से पहले आप अधिक से अधिक फल काट चुके हो।

चाकू चेंज करने का सुनहरा मौका

इस गेम में एक दिलचस्प बात यह है कि आप इसमें अपनी चाकू जिससे आपको फल काटना होता है वह चेंज कर सकते हैं। किंतु उसके लिए आपको थोड़ा कठिन प्रयास करना होगा। जैसे जैसे आप गेम में फल काटेंगे, वैसे वैसे आपकी स्क्रीन पर साइड में बनी चाकू मे रंग भरता जाएगा,  गेम शुरू करने से पहले ही स्क्रीन पर दिखाई देगा। आपके फल काटने की दशा को देखते हुए चाकू में रंग भरने शुरू हो जाएंगे आप जैसे जैसे क्लावन क्रॉस करते जाएंगे उस चाकू कि मैं रंग भरता जाएगा। जैसे ही वह रंग पूरे चाकू में भर जाएगा,आपके पास चाकू चेंज करने का सुनहरा मौका होगा। इससे आप अपनी चाकू चेंज करके गेम को और इंटरेस्टिंग बना सकते हैं।

फलों के साथ 3D डिजाइन का गेम

यह गेम देखने में बहुत ही आकर्षक लगता है अपने 3D डिजाइन की वजह से। इस गेम में तीन डिजाइन का उपयोग हुआ है जिससे लोग इसके अधिक आकर्षित होते हैं। भांति भांति प्रकार के फल लोगों को अपनी और आकर्षित करते हैं। कई तरंगों के फलों को काटकर लोग इस गेम का आनंद उठाते हैं।

फ्रूट कट गेम अन्य गेम्स से थोड़ा अलग

फ्रूट कट का गेमप्ले अन्य गेम्स के गेम प्ले से थोड़ा अलग है। इसका गेमप्ले भिन्न होने के बाद भी यह गेम काफी मज़ेदार है। विशेषकर के बच्चे इस गेम को खेलना बहुत पसंद करते है। और बड़ो मे विशेषकर महिलाये इस गेम को खेलना पसंद करती है।

फ्री में इनस्टॉल करे

दोस्तों फ्रूट कट गेम को आप आसानी से अपने किसी भी एंड्रॉयड फोन मे फ्री मे इनस्टॉल कर सकते है। आपको बस अपने एंड्रॉयड फोन का प्ले स्टोर खोलना है और वहां से आप आसानी से फ्रूट कट गेम इनस्टॉल कर सकते है। दोस्तों यह गेम काफी मजेदार और लुभावना है तो जल्दी से यह गेम डाउनलोड करे और इस खेल को खेलने का आनंद उठाए।

जरूर पढ़े शतरंज (चैस) खेलने के नियम, फायदा, निबंध | How To Play Chess (shatranj ka khel) Game Rule In Hindi 

6 thoughts on “Fruit cut game क्या है? | बैकग्राउंड म्यूजिक कैसे हटाए | फ्रूट कट में दो गेम मोड”

  1. Pingback: MICROSOFT EXCEL - Nai-Khoj

  2. Pingback: OYO Room कैसे book करें ? | OYO क्या है ? | OYO Couple Friendly Hotel - Aao Kare

  3. Pingback: INCOME AND INVESTMENT - Nai-Khoj

  4. Pingback: CDS| CHIEF OF DEFENSE STAFF - Nai-Khoj

  5. Pingback: ALL ABOUT GMAIL ID - Nai-Khoj

  6. Pingback: BANKING SECTOR IN INDIA - Nai-Khoj

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: