fbpx
benji-banana-game

Benji Banana Game | Jungle Monkey Run | बेंजी बनाना

Table of Contents

Benji Banana

नमस्ते दोस्तों, कैसे है आप सभी, स्वागत है आपका हमारी वेबसाइट last-date.com पर। दोस्तों आज हम आप सबके लिए लाये है एक बेहद मज़ेदार गेम का वर्णन। दोस्तों आज हम आपको बताने वाले है Benji Bananas Game के बारे मे जिसे कई लोग monkey banana के नाम से भी जानते हैं। इस गेम के बारे मे हम करेगे आप लोगों से खास बातचीत आज के इस आर्टिकल में। तो बेंजी बनाना जैसे बड़े मज़ेदार गेम के बारे में अधिक जानकारी पाने के लिए ध्यान से पढ़िए इस आर्टिकल को शुरू से अंत तक।

Benji Bananas Game – एक मनोरंजक गेम | Banana Game

दोस्तों Benji banana game बहुत ही मजेदार game है। इस गेम को कई दुनिया मे बांटा गया है। हर नई दुनिया अपनी पिछली दुनिया से काफी मज़ेदार और आकर्षित बनाई गयी है। यह एक बहुत ही उत्तेजक और मौजमस्ती से परिपूर्ण काल्पनिकता पर आधारित गेम है। साथ ही आपको गेम के बीच बीच मे magnetic iron जैसी कई अन्य सुविधा भी प्राप्त होती रहती है। Magnetic iron मैगनेट से बना एक उपकरण है जिसे आप बंदर की सहायता से यदि हासिल कर लेते है तो आपका बंदर हवा मे उड़ते हुए मैगनेट की सहायता से आस पास के सारे केले खाते हुए गेम को उच्च स्कोर तक पंहुचा देता है। और साथ ही जल्द से जल्द आपको गेम की अगली दुनिया मे प्रवेश करने का सुनहरा मौका मिलता है।

benji-banana-game

Benji banana गेम monkey banana के name से भी चर्चित

दोस्तों कई लोग इस गेम को monkey banana के नाम से भी जानते हैं। किन्तु इसका वास्तविक नाम Benji banana है। यह गेम मूलतः एक बंदर और अनगिनत केलों के समुह के मध्य खेला जाता है। एक game में एक बंदर होता है और उसी की सहायता से गेम खेला जाता है। वह बंदर गेम मे अहम और मुख्य किरदार की भूमिका निभाता है।

रस्सियों के बीच खेले जाना वाला खेल

जैसा कि उपरोक्त मे हम बता चुके है कि Benji banana game में बंदर की प्रमुख भूमिका होती है। इसमे बंदर रस्सियों की सहायता से banana खाते हुए आगे बढ़ता है। वो जितने अधिक केलों को खाएगा आपका स्कोर उतना अधिक बढ़ेगा साथ ही आपको गेम खेलने मे सहायता भी कुछ इस प्रकार से मिलेगी कि जैसे जैसे बंदर द्वारा केलों को खाने की संख्या बढ़ेगी वैसे वैसे आपको कुछ अलग शक्तियाँ मिलती जायगी जिसकी सहायता से आपको गेम में अधिक स्कोर बनाने में मदद मिलेगी।

सुन्दर ग्राफ़िक का प्रयोग

इस खेल में बहुत ही सुन्दर कार्टून और हाथ से बनाए ग्राफिक्स का प्रयोग किया गया है। जिससे यह गेम बच्चों के साथ साथ बड़े लोगों को भी आकर्षित करता है। यह गेम पूर्ण रूप से मौज-मस्ती पर आधारित है। चलचित्र के साथ यह गेम बेहद आकर्षक है। गेम को खेलते समय आपको बेहद सुखद महसूस होता है। गेम मे अत्यंत मनमोहक तरीके से नदियों, पेड़ो, आसमान और केलो का इस्तेमाल किया गया है। इन सबके संयोग से गेम की अपनी एक अलग पहचान है।

गेम मे केलो की सहायता से विभिन्न डिज़ाइन

दोस्तों हम आपको बार बार कह रहे है की यह गेम बेहद मनोरंजक और लुभावना है। क्यूंकि वास्तव मे भी यह गेम काफ़ी आकर्षक है। इस गेम मे सुंदर ग्राफ़िक के साथ ही, इसे और आकर्षित बनाने के लिए गेम मे बीच बीच मे केलो की सहयता से डिज़ाइन बनाया गया है जिसे आसमान मे छलांग मारते हुए आपका बंदर खाने की कोशिश करता है। केलो से आसमान मे कही कही banana तो कई जगह monkey लिख कर इसे खेलने वाले के लिए अधिक मनोरंजक बनाया गया है। और इस कारणवश ही इसे बच्चों के साथ साथ बड़े भी खेलना पसंद करते है।

बंदर का चहेरा change करने का भी विकल्प

दोस्तों हम पहले ही बता चुके है की इस गेम मे कार्टून के ग्राफ़िक के साथ गेम को काफ़ी interesting बनाया गया है। इस गेम जिस monkey के साथ अपने गेम का पूरा सफर तय करना है उसके चेहरे को बदलने का भी विकल्प है आपके पास। दोस्तों कई लोगो को गेम मे पहले से दिए गए monkey का face ज्यादा funny नहीं लगता तो ऐसे मे आप गेम के इस विकल्प का प्रयोग कर के अपने monkey का funny फेस अपने अनुसार ले सकते है।

सपनो की दुनिया की तरह गेम के पड़ाव

दोस्तों बेंजी banana गेम मे सब कुछ बहुत आकर्षित कर देने वाला है। इस गेम मे एक पड़ाव खत्म करते ही जैसे ही आप अगले पड़ाव मे अपना कदम रखते है, आपको एक अलग प्रकार की दुनिया मे प्रवेश करने का एहसास होता है। वास्तव मे भी इस गेम मे कई काल्पनिक दुनिया है, जिनमे आपको monkey के साथ अपना खेल खेलना है। गेम मे ऐसी दुनिया की संरचना की गयी है जैसी दुनिया की कल्पना हम अपने सपनों मे करते है। और उसी दुनिया की कल्पना पर आधारित यह पूरा गेम भी है।

गेम मे कई level

इस खेल में जैसे जैसे आप आगे बढ़ते है आपको एक नई दुनिया में प्रवेश करने का सुनहरा मोका प्राप्त होता है। जैसे जैसे आपको पहेले की दुनिया के मुकाबले अगली दुनिया और आकर्षित और लुभावनी लगती है वैसे वैसे आपकी मुश्क़िले भी बढ़ती चली जाती है। विभिन्न प्रकार की रस्सियाँ मिलती जाती है जिनकी सहयता से बंदर झूलता है और केले खाता है। रस्सियों के प्रकार की बात करे तो, किसी दुनिया मे आपको पेड़ की लताएँ मिलती है, किसी मे सांप लटके हुए मिलते है तो अन्य मे जलती हुई रस्सिया आदि मिलते रहते है। आपको अपने बंदर को खेलने के साथ साथ सुरक्षित भी रखना है अन्यथा आपके बंदर को हानि पहुचते ही आप गेम मे हार जाएगे।

बिल्कुल मुफ्त में खेले और इनस्टॉल करे

दोस्तों Benji banana game काफी मजेदार और आकर्षित गेम है। इसके विभिन्न – विभिन्न प्रकार के स्तरों की वजह से यह game खेलने मे और अधिक मजा आता है। इसके सुन्दर ग्राफिक ने इस गेम मे चार चाँद लगा दिया है। इसके लुभावने अंदाज़ की वजह से ही यह गेम बच्चों और बड़ो, हर प्रकार के व्यक्तियों को खेलना पसंद आता है।
किन्तु इस गेम की एक अन्य खास और महत्वपूर्ण बात यह है कि आपको यह गेम खेलने के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा। आप अपने किसी एंड्रॉयड स्मार्टफोन में यह गेम play store से आसानी से इनस्टॉल कर के मुफ्त में खेल सकते है। आप इस गेम की चाहे किसी भी दुनिया मे प्रवेश कर के game खेल रहे हो, आपको कोई शुल्क देने की कोई जरूरत नहीं पड़ती। तो जल्दी से इनस्टॉल कीजिये इस बेह्तरीन और मजेदार गेम को, और लुफ्त उठाये बंदर, केले और अपनी कल्पना आधारित सुन्दर सुन्दर दुनिया मे प्रवेश करने का।

Conclusion

दोस्तों इस आर्टिकल में हमने आपको बेंजी बनाना गेम के बारे में सभी जानकारी सीढ़ी सरल भाषा में देने का प्रयास किया है । आशा करती हु ये जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी । आर्टिकल के अंत तक बने रहने के लिए धन्यवाद ।

इसे भी पढ़े Carrom Board Game | कैरम बोर्ड / कैरम किंग | कैसा गेम है कैरम

1 thought on “Benji Banana Game | Jungle Monkey Run | बेंजी बनाना”

  1. Pingback: शतरंज (चैस) खेलने के नियम, फायदा, निबंध | How To Play Chess (shatranj ka khel) Game Rule In Hindi - Last-Date

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: