fbpx
3d menu in photoshop

3D Menu in Photoshop | 3D Panel and Menu in Photoshop

Table of Contents

3D Panel and Menu in Photoshop

3D Menu in Photoshop – एक 3D Model कुछ त्रि-आयामी का गणितीय प्रतिनिधित्व है। 3 D Model का Use Art, Entertainment, Simulation and Drafting के लिए वास्तविक दुनिया और वैचारिक दृश्यों को चित्रित करने के लिए किया जाता है और आभासी वास्तविकता, Video Game, 3 D Printing, Marketing, TV and Motion Pictures, वैज्ञानिक और चिकित्सा इमेजिंग सहित कई अलग-अलग उद्योगों के अभिन्न अंग हैं।

3D Files meshees, Materials और Lights को मिलाकर बनता हैं। Meshees 3D Model की आधारभूत रचना हैं। Mesh कई सारे स्‍वतंत्र Polygon से बना हुआ होता हैं। Photoshop में आप Meshees को अलग – अलग Mod में देख सकते हैं या 3D Meshees Create भी कर सकते हैं। Mesh में एक या एक से ज्‍यादा Materials एक-दूसरे के साथ जुड़े हुये होते हैं। Materials Mesh के हर एक Part को Control करता हैं। Lights से आप 3D Model में Color और Lights की तीव्रता Adjust कर सकते हैं।

3D Panel and Menu

जब आप 3D Layers Select करते हैं तब 3D Panel में 3D File के Meshees, Materials, Lights, Screen की जानकारी 3D Panel से ले सकते हैं। 3D Panel में ऊपर के हिस्से में Screen, Meshees, Materials, Lights की जानकारी ले सकते हो और नीचे के हिस्‍से में ऊपर के हिस्‍से में से जो Selection किया हैं उसकी Setting कर सकते हैं।

New Layer from 3 D File

Photoshop में 3D File Open करने के लिये File Menu के Open Command पर Click करें। जिसमें से .U3D, .3Ds, .OBJ जैसे Format की File Open करें। Open हुई 3D File में Layer बनाने के लिये।

  1. सबसे पहले 3D Menu पर Click करें।
  2. उसमें New Layer from 3D file Commands पर Click करें। जिससे Open Dialog Box Open हो जायेगा उसमें से उचित Folder Open करके 3D File Select करें। और Open Button पर Click करें। जिससे Transparent Background के साथ 3D Model Show होगा।

New 3D Postcard From Layer

3D Postcard एक Simple 3D Effect हैं। Photoshop में आप Image को 3D Object में परिवर्तित कर सकते हैं। आप मौजूदा 3D Screen में 3D Postcard जोड़ सकते हैं। Image को 3D Object में परिवर्तित करने के लिए।

  1. सबसे पहले Image को Open करें।
  2. जिस Image को Postcard मतलब Object में परिवर्तित करना चाहते हो उसे Select करें।
  3. 3D Menu पर Click करें।
  4. उसमें New 3D Postcard from layer Commands Select करें। जिससे Image 3D Object में परिवर्तित हो जायेगी। और इस तरह वह Object Layers Panel में दिखाई देगा।

New Shape From Layer

3D Shape Create करने के लिये इस Commands का Use किया जाता हैं। 3D Shape Create करने के लिये।

  1. सबसे पहले 2D Image Open करें।
  2. उसमें जिस Layer को 3D Shape में Change करना चाहते हो उसे Select करें।
  3. 3D Menu में से New shape from layer Commands Select करें। इस Command पर Click करते ही इसके Sub Menu में Cone, Cube, Cube Wrap, Cylinder, Donut, Hat, Pyramid, Ring, Soda Can, Sphere, Spherical Panorama, Wine Bottle जैसे Option Show होंगे। जिसमें से उचित Option Select करें।

  1. अब 2D Layer Layers Panel में 3D Layer के रूप में Show होगा।

Notes :

Layers Panel में मूल 2D Layer Diffuse Texture Map में दिखाई देगा।

New Mesh from Gray scale

3D मेश क्रिएट कैसे करें

  1. सबसे पहले Image Open करें।
  2. जिसमे से जो Layer को 3D Mesh में Change करना चाहते हों उसे Select करें।
  3. 3D Menu से New mesh from grayscale Command Select करें। जिससे उसका Sub Menu Open होगा। जिसमें Mesh के अलग-अलग Option Show होंगे, जैसे कि Plain, Two-Sided Plain, Cylinder, Sphere. जिसमें से आप उचित विकल्‍प पर Click करें।
  4. Last में Photoshop में 3D Layer New Mesh के साथ Show होगा।

इस Command से 3D Object के लिये Diffuse, Opacity and Plainer Depth Map Texture Map Create कर सकते हैं।

New Volume From Layers

3D Menu के इस Command से 3D Model के लिये 3D Volume तैयार कर सकते हैं। Volume 3D Object के Part के रूप में Show होता हैं।

Repousse

3D Menu के Repousse Commands के Use से आप 2D Object को 3D Meshees में Changes कर सकते हो। जिसको आप Extrude, Inflate और Reposition कर सकते हैं। Repousse Command RGB Image के साथ ही कार्य कर सकता हैं।

Render Settings

3D Menu के Render Setting Command के Use से Photoshop में सामान्‍य Setting के साथ कई नई Preset स्‍थापित कर सकते हैं। Setting को Customize कर सकते हैं।

3D Menu के Render Setting Command से आप 3D Object के Surface को Adjust कर सकते हैं। इस Command से 3D Models कैसे Draw करना हैं वह तय कर सकते हैं। इस Command से आप Layers के Face Style, Edge Style, Vertex Style, Volume Style, Stereo Type Adjust करके Custom Render Settings तैयार कर सकते हों। Render Setting Create करने के लिये।

  1. 3D Menu पर Click करें।
  2. उसमें Render Settings Command Select करें। जिससे आपको 3D Render Setting Dialog Box दिखाई देगा।
  3. इस Dialog Box में से आप Face Style में Solid या अनलिस्ट Texture Set कर सकते हैं। इसमें Preset में अलग-अलग Preset उपलब्‍ध हैं। यहाँ से Custom Preset भी बना सकते हैं।
  4. Last में OK Button पर Click करने से Layer पर 3D Render Setting दिखाई देगा।

Render Setting की Quality Set Up 3D Panel में से कर सकते हैं।

Interactive (Painting) :

यह Option Open GL के साथ Video Card पर प्रस्‍तुत होता हैं। इससे आप High-Quality परिणाम प्राप्‍त कर सकते हो। लेकिन Reflection और Shadow की जानकारी की कमी होती हैं।

– रे ट्रैस्‍ड Draft :

इस Option का Use करके Reflection और Shadow की Draft Quality प्रस्‍तुत करता हैं।

– रे ट्रैस्‍ड Final :

इस Option से Reflections और Shadow की पूरी Effect मिलती हैं।

Ground Plane Shadow Capture

3D Menu के Ground Plain Shadow Capture Command को Object पर लागू करने में आता हैं तब यह Feature अदृश्‍य Ground Plain Create करता हैं। मूल 3D Object से Shadow प्राप्‍त करता हैं और Object पर Lighting Effect लागू करता हैं। इस Shadow को देखने के लिये 3D Panel के Quality Option में रे ट्रैस्‍ड Mod Option Select करें। इस तरह से सरलता से आप Ground Shadow 3D Object के लिये Create कर सकते हो।

Shape Object to ground Plane

इस Commands के Use से 3D Object के Shadow Alignment Set कर सकते हैं।

Auto hide Layer from Performance

जब आप 3D Files के साथ काम कर रहे होते हैं तब Photoshop धीरे चलता हैं 3D Menu के Auto-Hide Layers For Performance Command से आप जिस Layers के साथ काम नहीं कर रहे होते हैं उसे अपने आप Hide करता हैं जिससे Photoshop की कार्य गति बढ़ती हैं।

Hide Nearest Surface

3D Menu के इस Commands से Surface Models (3D Object की बहार का हिस्‍सा मतलब Height और Width लेकिन घनत्‍व नही) के अंदर के हिस्‍सा या तो फिर Select किये हिस्‍से को छूने वाले क्षेत्र को कुछ समय तक छुपा सकते हैं। जिससे आप 3D Shapes की गहराई तक देख सकते हैं।

Only Hide enclosed Polygons

3D Menu के only hide enclosed polygons Commands hide nearest surface के साथ काम करता हैं। इस Commands से 3D Object के Surface जो पूरी तरह से Select किये हो उसे छुपा सकते हैं इसके लिये Object के Surface को Select करना जरूरी हैं।

Invert visible surface

3D Menu का यह Command toggle Command हैं। इस Command पर Click करने से Current Visible Surface छुप जायेगा और दूसरी बार इसी Commands पर Click करते ही छुपा हुआ Object दिखाई देगा।

Reveal All Surface

3D Menu के Reveal All Surface Command से 3D Model के सारे Surface को देख सकते हो मतलब छुपे हुए Surface को देख सकते हो।

3D Paint Mode

Photoshop में आप 3D पर Painting Tools से Paint कर सकते हैं। Default 3D Panel में Diffuse Mod पर आप Paint कर सकते हो। लेकिन इसके अलावा भी आप Bump, Glossiness, Opacity, Shininess, Self-Illumination, Reflectivity इत्‍यादि Mode पर Paint कर सकते हैं। इसके लिये।

  1. सबसे पहले 3D Menu पर Click करें।
  2. उसमें 3D Paint Mode Command पर Click करें जिससे उसमें अलग-अलग Option दिखाई देंगे। जैसे के Bump, Opacity इत्‍यादि।

  1. इस से Display हो रहे Option में से किसी एक Option को Select कर के Toolbox में से Painting Tool Select करें और 3D Model पर Paint करें। 3D Paint Mode 3D Panel में से भी Set कर सकते हैं। Reparametrize UVs

यहाँ आप Filter का भी Use कर सकते हैं।

Select Paintable Area

3D Menu के Select Paintable area Command का Use 3D object के कौन से Part को Paint करना हैं वह बताने के लिये होता हैं।

New Tiles Painting

इस Command के Use से Image को नव वक्‍त को दोहराया जा सकता हैं। इस Command के Use से 2D File को Tiled painting में Change कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले 2D Image Open करें।
  2. File में Layer Select करें।
  3. अब 3D Menu के Tiled Layer Painting Command पर Click करें।
  4. अब 2D File 3D Plain में Change हो जायेगी।
  5. अब किसी भी Tile को Painting Tool, Filter या किसी दूसरी Technic से Edit करने से सारे Tiled में Editing अपने आप हो जायेगा।

Paint Falloff

3D Menu के इस Command के Use से 3D Model के Surface के Paint पर Maximum और Minimum Angle Set करके Painting के Angle Set कर सकते हैं।

Reparametrize UVs

इस Command के Use से Model के सही डिर्स्‍टाशन के साथ Remap कर सकते हैं। और Model को ज्‍यादा आकर्षक बना सकते हैं।

  1. सबसे पहले Diffuse Texture वाली 3D File Open करें।
  2. उसमें 3D Layer Select करें।
  3. अब 3D Menu के Reparametrize Command को Select करें। जिससे एक Dialog Box दिखेगा। उसमें OK Button पर Click करें।
  4. अब Open हो रहे Dialog Box में से Reparametrize का उचित Option Select करें। Low डिस्‍टोर्शन Option Texture को ज्‍यादा पूर्ण बनाता हैं।

Merge 3D Layer

3D Menu के Merge 3D Layers Command के Use से आप एक से ज्‍यादा 3D Models को एक ही Seen में जोड़ सकते हों। 3D Models को Merge करने के बाद 3D File के Meshees, Materials 3D Panel में दिखाई देते हैं। जिसमें आप स्‍वतंत्ररूप से Changes ला सकते हैं।

Export 3D Layer

3D Layer Command के Use से 3D Layers को colluda, wavefront/OBJ, Google Earth, .U3D File Format में New File बनाकर इसी Format में Export कर सकते हैं।

Resume Progressive Render

अगर आपने Rendering को Spacebar Key Press कर के Pause किया हैं और आप उसे फिर से चालू करना चाहते हैं (Resume) तो 3D Menu के Resume Progressive Render Command का Use करें।

Progressive Render Selection

Reflection (परछाई) या Shadow 3D में देखने के लिये आपको रे ट्रैस्‍ड Render का Use करना पड़ता हैं। अगर आप रे ट्रैस्‍ड का Use करते हैं तो वह पूरी Image Cover करता हैं। लेकिन कभी-कभी आप 3D के जिस हिस्‍से में कार्य कर रहे हैं उस हिस्‍से का Selection चाहिये तो आप Progressive Render Selection Command का Use कर सकते हैं।

Rasterize

3D Menu के Rasterize Command के Use से 3D Layer को 2D Layer में Change कर सकते हैं। 3D Layer को 2D Layer में Change करने के लिये।

सबसे पहले 3D Menu पर Click करें।

  1. उसके बाद Rasterize Command पर Click करें। जिससे 3D Layer 2D Layer में Change हो जायेगा।

Browse 3D Content online

3D menu के इस Command के Use से आप 3D Content प्राप्‍त कर सकते हो। इस Command पर Click करते ही Brower Open होता हैं और उसमें Adobe की Website Show होती हैं। इस Website से आप 3D Reflection, 3D Model, Materials इत्‍यादि Download कर सकते हैं। यहाँ से आप 3D की तालिम Photoshop में ले सकते हैं।

 

इसे भी पढ़े Photoshop Menu Bar

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: